फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The young man gave his life by hanging, held the person of the village responsible for the death

युवक ने फंदा लगाकर दी जान, गांव के ही व्यक्ति को ठहराया मौत के लिए जिम्मेदार

Mon, 04 Apr 2022 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
The young man gave his life by hanging, held the person of the village responsible for the death
गांव चिंडालिया में युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पासे पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया है। जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार गांव के ही एक व्यक्ति को ठहराया है। पुलिस ने सोमवार को मृतक के भाई मनोज की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

मनोज ने बताया कि उसका छोटा भाई 25 वर्षीय राकेश बचपन से ही अपने मामा के गांव चिंडालिया में रह रहा था। गत दिनों गांव के ही राजकुमार नामक व्यक्ति की फसल जल गई थी। जिसकी शिकायत थाने में देते हुए उसने इसका आरोप राकेश पर लगाया था। जबकि उसके भाई ने आग नहीं लगाई थी। मगर पुलिस द्वारा इस मामले में राजकुमार के दबाव में उसके भाई को पूछताछ के लिए बार-बार परेशान किया जा रहा था। जिससे परेशान होकर राकेश ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

मनोज ने बताया कि उसके भाई के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार उक्त व्यक्ति को ठहराया है। मृतक अविवाहित था और राजकुमार उर्फ मुन्ना के साथ टेंट का काम करता था। जांच अधिकारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि मनोज की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश ने यह लिखा सुसाइड नोट में
राकेश ने सुसाइड नोट में लिखा है कि मैं मजबूर हूं कि मुझे सुसाइड करना पड़ रहा है। मरने की साफ वजह राजकुमार उर्फ मुन्ना है। उस व्यक्ति ने मुझे मरने के लिए मजबूर कर दिया। इसने मुझे हर जगह बदनाम किया और अब मुझे झूठा कह रहा है। सरसों जलाने में फंसा रहा है। जोकि मैंने नहीं किया। मैं तीन साल पहले राजकुमार को 5 लाख रुपये दिए थे, जोकि इसने देने से मना कर दिया था। मुझे मारने में राजकुमार उर्फ मुन्ना का पूरा हाथ है। इसको सख्त से सख्त सजा दिलाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed