फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The young man dipped in a bath canal, death

नहाने गया युवक नहर में डूबा, मौत

Tue, 05 Aug 2014 12:02 AM IST
नारनौल
नारनौल Updated Tue, 05 Aug 2014 12:02 AM IST
विज्ञापन
अपने दोस्तों के साथ मिलकर खामपुरा के पास बड़ी नहर में नहाने गए गांव पाल निवासी युवक की डूबने से मौत हो गई। शव न मिलने से नाराज परिजनों ने महेंद्रगढ़-नारनौल राजमार्ग पर कुकसी बस स्टैंड पर जाम लगा दिया। उसके शव को सोमवार सुबह नहर से निकाला गया। फिलहाल पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


गांव पाल निवासी युवक अशोक बीएससी द्वितीय में पढ़ता था। वह रविवार दोपहर अपने दो दोस्तों के साथ नहर पर नहाने के लिए बाइक से निकला था। दोस्तों के साथ वह नारनौल ब्रांच की मैन केनाल की बड़ी नहर (खामपुरा के पास) में नहाने लगा। बताया जा रहा है कि नहर में पानी ज्यादा होने के चलते वह डूब गया। इसकी सूचना उनके दोस्तों ने परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और नहर में उसे ढूंढने का प्रयास शुरू किया गया। इस प्रयास में रात 9 बजे चुके थे, लेकिन अशोक नहीं मिला। इसके बाद सोमवार सुबह 5 बजे से ही दोबारा परिजन, पुलिस व आस-पास के ग्रामीणों ने नहर में तलाशी शुरू की।
विज्ञापन


30 मिनट लगा जाम, शव मिलने पर खोला
गुस्साएं परिजन ग्रामीणों के साथ सुबह साढ़े सात बजे कुकसी बस स्टैंड पर पहुंचे और महेंद्रगढ़-नारनौल राजमार्ग को जाम कर दिया। उनका कहना था कि अशोक को तलाश करने में पुलिस प्रशासन सहयोग नहीं कर रहा। जाम लगे अभी आधा घंटा ही बीता था कि उनके पास समाचार आया कि अशोक का शव मिल गया है। यह खबर सुनकर जाम स्थल को छोड़कर परिजन नहर के पास पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएससी द्वितीय का छात्र अशोक था इकलौता पुत्र
नहर में गोताखोरों द्वारा शव की तलाश करने के बाद उसे बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में किया और उसे सामान्य अस्पताल ले आई। यहां चिकित्सकों द्वारा पोस्टमार्टम होने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक अशोक आरपीएस महेंद्रगढ़ में बीएससी द्वितीय कक्षा का छात्र था। अशोक अपने माता-पिता के इकलौता लड़का था। मृतक के दो बहन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed