{"_id":"616870fb03490a07621b3c19","slug":"the-work-of-public-representatives-is-not-to-sit-on-the-chair-shruti-chaudhary-narnol-news-rtk627031425","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनप्रतिनिधियों का कार्य कुर्सी पर बैठना नहीं, बल्कि किसानों को समस्या दूर करें- श्रुति चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनप्रतिनिधियों का कार्य कुर्सी पर बैठना नहीं, बल्कि किसानों को समस्या दूर करें- श्रुति चौधरी
रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
अटेली अनाज मंडी में किसानों की समस्या सुनती पूर्व सांसद श्रुति चौधरी।
- फोटो : Narnol
Link Copied
मंडी अटेली। पूर्व सांसद श्रुति चौधरी ने कहा कि जनप्रतिनिधि का कार्य कुर्सी लेकर बैठना नहीं बल्कि किसानों की समस्या को दूर कर उनके हित में 50 साल की नींव रखना है, ताकि उसका लाभ लगातार मिलता रहे। श्रुति चौधरी वीरवार को कस्बे की अनाज मंडी में किसानों की समस्या सुनने के उपरांत जनसभा को संबोधित कर रहीं थीं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार हर मुद्दों पर विफल साबित हो रही है। बिजली-पानी की समस्या का हल निकालना तो दूर की बात किसान की फसल खरीदने में भी असमर्थ है। रबी की फसल की बिजाई करने के लिए खाद की आवश्यकता किसान को है लेकिन तीन-तीन दिन लंबी कतार में लगने के बावजूद एक कट्टा डीएपी किसान को मिल रहा है। ऐसे में किसान अपनी खेती का कैसे कार्य कर सकेगा। सरकार ने भावांतर मूल्य देने की बात कहकर किसान को भ्रम में डाल दिया, लेकिन बाजरे की सरकारी खरीद न करके किसान को मजबूरी में ओने-पौने दामों पर बाजरा बेचना पड़ रहा है जो एक शर्म की बात है। इस मौके पर सुरेंद्र लंबरदार, हिम्मत, सुरेंद्र, एडवोकेट चंद्रप्रकाश, धीरज व सुरेश कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।