{"_id":"628144a26ebc4623c950d9d0","slug":"the-work-of-installing-cctv-cameras-in-the-city-has-been-closed-in-the-files-for-four-years-narnol-news-rtk6467508164","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य चार वर्ष से फाइलों में बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य चार वर्ष से फाइलों में बंद
विज्ञापन
नारनौल। शहर की सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए उद्देश्य से कुछ वर्ष पूर्व नगर परिषद ने पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना बनाई थी, लेकिन योजना फाइलों में बंद होकर रह गई है। अब शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाना जरूरी हो गया है। क्योंकि पिछले कुछ समय में अपराधों में बढ़ोतरी हो रही है। जबकि बिना ठोस सुराग के पुलिस अपराधियों तक नहीं पहुंच पाती है।
बता दें वर्ष 2018 में नगर परिषद ने हाउस की बैठक में शहर में बढ़ती चोरी की वारदात को देखते हुए शहर के प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव रखा गया था। 2019 में नगर परिषद द्वारा कैमरों के लिए स्थान चिन्हित कर कुछ कंपनियों को बुलाकर इस्टीमेट लिया गया तथा बजट के लिए विभाग से पत्राचार शुरू किया गया। इसका कंट्रोल रूम पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बनाने का प्रस्ताव रखा गया था। मगर सरकार ने सभी शहरों में पुलिस प्रशासन के माध्यम से सीसीटीवी कैमरे लगाने की बात कहते हुए बजट आदि जारी नहीं किया। जिसके बाद न तो योजना आगे नहीं बढ़ पाई और न प्रशासन की तरफ से कोई कार्रवाई की गई। सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए शहर के प्रमुख चौराहों व रास्तों को चिन्हित किए थे। जिनमें महावीर चौक, अग्रसेन चौक, बस स्टैंड, महेंद्रगढ़ रोड, हीरो होंडा चौक, आजाद चौक, पुल बाजार, निजामपुर रोड आदि स्थानों का चयन किया था। क्योंकि ये सभी शहर के प्रमुख मार्ग और चौराहे हैं।
पिछले 3-4 वर्ष के दौरान शहर में पहले के मुकाबले आपराधिक गतिविधियों काफी बढ़ी हैं। गत माह ही महेंद्रगढ़ रोड पर बदमाश एक एटीएम को उखाड़कर ले गए थे। इस वारदात में शामिल आरोपियों को पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से ही गिरफ्तार करने सफलता हासिल की है। मगर कुछ वर्ष पूर्व पुल बाजार पर एक साथ 10-15 दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों का पुलिस आज सुराग नहीं लगा पाई है, क्योंकि पुलिस को अभी तक इस मामले में कोई सुराग हाथ नहीं लगे हैं। अगर बाजार में सीसीटीवी कैमरे होते तो निश्चित ही चोरी के आरोपियों तक पुलिस पहुंच सकती थी। इसलिए ऐसी वारदात पर अंकुश लगाने व वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों तक पहुंचने के लिए शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाने की सख्त जरूरत है।
विज्ञापन
वर्जन -
शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए पुलिस विभाग के पास पत्र आया हुआ है। पुलिस विभाग द्वारा कैमरे लगाए जाने हैं। नगर परिषद के पास सीसीटीवी कैमरा लगाने की फिलहाल कोई योजना नहीं है। वहीं कोई अधिकारिक पत्र भी नहीं आया है।-अंकित वशिष्ठ, अधीक्षक अभियंता नगर परिषद नारनौल।