{"_id":"666363f7ad869e8a55049284","slug":"the-website-went-up-in-the-afternoon-the-first-day-of-admission-in-iti-students-were-upset-narnol-news-c-203-1-sroh1012-109934-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: दोपहर बाद चली वेबसाइट, पहले ही दिन आईटीआई में दाखिले के लिए विद्यार्थी रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: दोपहर बाद चली वेबसाइट, पहले ही दिन आईटीआई में दाखिले के लिए विद्यार्थी रहे परेशान
Sat, 08 Jun 2024 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 08 Jun 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:57- राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़ में हेल्प डेस्क पर ऑनलाइन आवेदन क
महेंद्रगढ़। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़ में शुक्रवार से दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऑनलाइन पंजीकरण के पहले दिन दोपहर तक वेबसाइट नहीं चलने से विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद वेबसाइट चलने से विद्यार्थियों ने आवेदन करना शुरू किया गया।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के इंचार्ज संदीप कुमार ने बताया कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़ में तीन व राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में पांच हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। ताकि ऑनलाइन आवेदन के दौरान विद्यार्थियों की समस्या का निदान किया जा सके। इसके अलावा इच्छुक विद्यार्थी दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आईटीआई में भी कर सकता है। जो निशुल्क किया जाएगा। अक्सर विद्यार्थी सीएससी सेंटर से ऑनलाइन आवेदन करता है तो उसे पेमेंट देनी पड़ती है। इस बार विद्यार्थी अपनी पसंद के ट्रेड व संस्थान के लिए भी आवेदन कर सकता है। पहले दिन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में पांच तथा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में दस विद्यार्थियों ने पहुंचकर आवेदन किया है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 21 ट्रेड में 644 कुल सीटें है वहीं राजकीय महिला महाविद्यालय में छह ट्रेड में 204 सीटें हैं। यहां न केवल शहर बल्कि कई गांवों के विद्यार्थी भी पढ़ाई करने आते है। बीते दिनाें दाखिले के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ था और उसी क्रम में शुक्रवार को ऑनलाइन आवेदन पंजीकरण शुरू हो रही है। इच्छुक विद्यार्थी 21 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।
दाखिले के लिए आईटीआई की ओर से टीमें बनाकर गांवों में डोर-टू-डोर जाकर आईटीआई में दाखिले को लेकर जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा बस स्टैड़, रेलवे स्टेशन सहित सार्वजनिक स्थानों पर बैनर लगाए जाएंगें। पंचायत, स्कूल सहित अन्य स्थानों पर जाकर टीमें सरकार की ओर से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
इच्छुक विद्यार्थी दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन के दौरान दसवीं, बाहरवीं प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र, फोटो, जातिगत प्रमाण पत्र, नया मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज साथ लगना अनिवार्य है।