Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The weather will remain dry for three days, the sun will give relief from the cold

तीन दिन मौसम रहेगा शुष्क, धूप खिलने से ठंड से मिलेगी राहत

Fri, 04 Feb 2022 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
The weather will remain dry for three days, the sun will give relief from the cold
पिछले साल अक्तूबर के महीने से ही एक के बाद एक सक्रिय मौसम प्रणाली वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का आगमन जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में वैस्टर्न डिस्टर्बेंस की झड़ी लगातार जारी रहेगी। इसके अलावा फरवरी के महीने के अंत तक लगभग 8 से 10 वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होने की प्रबल संभावनाएं बन रही है। वहीं शीतलहर के चलते अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को नारनौल का अधिकतम तापमान 17.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 8 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा। इसके बाद फिर मौसम में बदलाव की संभावना है।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान में पिछली मौसम प्रणाली का प्रभाव जिला महेंद्रगढ़ से पूर्ण रूप से खत्म हो गया है। जिसकी वजह से शुक्रवार सुबह हल्के बादल देखे गए। सुबह 10 बजे के बाद से ही धूप निकली, जिससे धीरे-धीरे शीतलहर और ठंड से राहत मिलनी शुरू हो गई थी। परंतु दोपहर बाद फिर से उत्तरी पश्चिमी ठंडी बर्फीली पवनें 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने से धीरे धीरे ठंड का एहसास होने लगा। पूरे सूबे और महेंद्रगढ़ जिले में एक बार फिर से तापमान में गिरावट देखी गई। वीरवार के मुकाबले शुक्रवार को अधिकतम तापमान में 7.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान में 2.0 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वीरवार को अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस था। जो शुक्रवार को घटकर अधिकतम तापमान 17.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। इसके बाद 9 फरवरी को दोबारा मौसम परिवर्तनशील होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed