फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The weather has changed, there is a possibility of rain from today till December 29

मौसम ने बदली करवट, आज से 29 दिसंबर तक बारिश होने की संभावना

Sat, 25 Dec 2021 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
The weather has changed, there is a possibility of rain from today till December 29
तापमान में अचानक बढ़ोतरी होने के बाद मौसम एक बार फिर से करवट लेने वाला है। 26 से 29 दिसंबर तक बारिश और पर्वतीय इलाकों में भारी हिमपात होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि उत्तरी पर्वतीय इलाकों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस प्रवेश कर रहा है, जिसकी वजह से पंजाब और राजस्थान व उत्तर पश्चिमी हरियाणा पर चक्रवातीय सर्कुलेशन बन गया है। पवनों की दिशा में बदलाव हो गया है। पवनें दक्षिणी पूर्वी हो गई हैं। उनकी गति 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा हो गई है। दक्षिणी पूर्वी नमी वाली और पछुआ पवनों के मिलन से 26 से 29 दिसंबर तक हरियाणा, एनसीआर दिल्ली, राजस्थान, पंजाब में हल्की से सामान्य बारिश होने की संभावना बनी हुई है। 26 दिसंबर से सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत और दोपहर तक महेंद्रगढ़, नारनौल, रेवाड़ी, पलवल, फरीदाबाद जिलों और एनसीआर दिल्ली आदि पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बन रही है। यह हल्की बारिश फसलों के लिए सोना साबित होगी। 30 दिसंबर से आसमान साफ हो जाएगा और पवनों की दिशा उत्तरी हो जाएगी। जिसकी वजह से मैदानी राज्यों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज होगी और नमी बढ़ने की वजह से कोहरा की मात्रा में बढ़ोतरी होगी। नया वर्ष का आगाज कड़ाके की ठंड से होग।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed