फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The wait is over, now Trauma Center will be inaugurated on 27th, no need to go to Rohtak

Mahendragarh-Narnaul News: इंतजार खत्म, अब 27 को होगा ट्राॅमा सेंटर का उद्घाटन, नहीं जाना पड़ेगा रोहतक

Thu, 26 Dec 2024 07:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 26 Dec 2024 07:19 AM IST
विज्ञापन
The wait is over, now Trauma Center will be inaugurated on 27th, no need to go to Rohtak
नारनौल। जिले को पांच साल बाद ट्रॉमा सेंटर की सुविधा मिलने जा रही है। 27 दिसंबर को मुख्यमंत्री नायब सैनी महेंद्रगढ़ से सेंटर का उद्घाटन करेंगे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। 2019 से ट्रॉमा सेंटर का इंतजार जिलावासियों का खत्म होने जा रहा है। अभी सेंटर के लिए सी-आर्म, सीटी स्कैन और एक्सरे मशीन भी जल्द ही आने की संभावना है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में ट्रॉमा सेंटर शुरू होने के बाद घायलों को यही बेहतर उपचार भी मिल सकेगा। वर्ष 2019 में 656.41 लाख रुपये की लागत से नागरिक अस्पताल परिसर में ट्रॉमा सेंटर भवन का निर्माण करने की योजना बनाई गई थी। इसके बाद कोरोना महामारी के चलते काम अधर में लटक गया, लेकिन अब वर्ष के अंत तक सेंटर बन कर तैयार हो गया। 27 दिसंबर को मुख्यमंत्री नायब सैनी महेंद्रगढ़ से सेंटर का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन



ट्रॉमा सेंटर में गंभीर मरीजों का इलाज करने के लिए सभी आपातकालीन सुविधाएं मौजूद रहेंगी। इसमें न्यूरोलॉजी, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, लेबोरेटरी, एक्स-रे सहित अन्य सुविधाएं एक ही छत के नीचे ही मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट
ट्रॉमा सेंटर के लिए ये मिल चुके उपकरण

बेड साइड लॉकर 100
विजिटर चेयर 70
नर्स टेबल 50
आईवी स्टैंड 30
सेमी फाउलर बेड 125
गद्दा 100
बेस साइड स्क्रीन 30
ओवर बेड टेबल 30
एसएस रैक ओपन टाइप 20
क्रेश कार्ट 20
लैब सैंपल कलेक्शन टेबल 20
पुस्तकों और सामान्य कार्यों के लिए स्टोरेज 20
डिलिवरी टेबल 10

वर्जन
ट्रॉमा सेंटर के लिए ज्यादातर सामान आ चुके हैं। कुछ मशीनें अभी आनी हैं। वह भी जल्द ही आ जाएंगी। इसके बाद मरीजों को एक ही छत्त के नीचे सभी सुविधाएं मिलने लगेंगी।-डॉ. धर्मेंद्र सांगवान, कार्यकारी सिविल सर्जन नारनौल।



वर्जन-

ट्रॉमा सेंटर का 27 को मुख्यमंत्री नायब सैनी महेंद्रगढ़ से उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री आरती राव, स्थानीय विधायक ओमप्रकाश यादव भी मौजूद रहेंगे। इसके बाद सेंटर में ही मरीजों को उपचार मिलना शुरू हो जाएगा।-डॉ. कृष्ण कुमार यादव, नोडल अधिकारी ट्रामा सेंटर नारनौल।

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed