फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The village secretary and Sarpanch are playing a crucial role in farmer ID registration.

Mahendragarh-Narnaul News: फार्मर आईडी पंजीकरण में ग्राम सचिव व सरपंच निभा रहे अहम भूमिका

Sun, 04 Jan 2026 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
The village secretary and Sarpanch are playing a crucial role in farmer ID registration.
मंडी अटेली। किसानों को एक ही पोर्टल पर सभी सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से फार्मर आईडी पंजीकरण अभियान तेज कर दिया गया है। इस अभियान में ग्राम सचिव और सरपंच अहम भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन

पंचायती राज विभाग के सहयोग से गांव-गांव स्तर पर किसानों को आधार आधारित फार्मर आईडी पंजीकरण के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए ग्राम सचिव व पंचायत प्रतिनिधि स्वयं किसानों के घर जाकर उन्हें पंजीकरण के महत्व की जानकारी दे रहे हैं ताकि कोई भी पात्र किसान इस प्रक्रिया से वंचित न रह जाए।
विज्ञापन


बीडीपीओ नवदीप ने बताया कि हरियाणा सरकार ने डिजिटल किसान पंजीकरण अभियान को “एग्री स्टैक” नाम दिया है। इसके तहत किसानों की फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य किया गया है ताकि सभी कृषि संबंधी योजनाओं का लाभ एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीपीओ नवदीप ने किसानों से अपील की कि जब भी उनके गांव में उपायुक्त द्वारा गठित टीम पहुंचे, तो वे अपना पंजीकरण अवश्य करवाएं। इस अवसर पर ग्राम सचिव सुरेंद्र कुमार, सरपंच देवी सिंह, देबू सत्यनारायण, किसान नरेश कुमार, राम अवतार, चंद्र मोहन, राकेश कुमार, तुलसीराम सहित अनेक किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed