{"_id":"6a134c53dee25c3aaa07c0b8","slug":"the-third-days-narrative-featured-a-description-of-the-incarnation-of-lord-vamana-narnol-news-c-203-1-sroh1011-126762-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: तीसरे दिन की कथा में हुआ भगवान वामन अवतार का वर्णन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: तीसरे दिन की कथा में हुआ भगवान वामन अवतार का वर्णन
विज्ञापन
फोटो संख्या:56- मास्टर कॉलोनी में श्रीमद्भावगत कथा के दौरान श्रीमद्भागवमत की पूजा करते विधायक क
महेंद्रगढ़। रोड स्थित मास्टर कॉलोनी के किशोरी कुंज में चल रहे श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञानोत्सव के दौरान कथा व्यास अक्षय कृष्ण ठाकुर महाराज ने कथा में भगवान वामन अवतार का वर्णन किया गया व मास्टर अमरसिंह सोनी के निर्देशन में भगवान वामन अवतार की मनमोहक झांकी निकाली गई।
अक्षय कुमार ठाकुर महाराज ने प्राकट्य, सृष्टि का विस्तार, सती चरित्र, ध्रुव चरित्र, कपिल मुनि का ज्ञानोपदेश व समुद्र मंथन का वर्णन किया। कार्यक्रम में मुख्य यजमान मामन चौधरी, आशा गर्ग सपरिवार रहे। जबकि अन्य यजमान सुरेश चौधरी, मंजू चौधरी ने भी सपरिवार पहुंच कर पूजा अर्चना व आरती करवाई।
कथा में मुख्य अतिथि विधायक कंवर सिंह यादव रहे। पूजन का कार्य पंडित रामनिवास शास्त्री जी ने विधिवत मंत्रोच्चार से करवाया। वामन अवतार की कथा का वर्णन करते हुए महाराज ने बताया कि असुर राजा बलि के अहंकार को नष्ट करने और देवताओं को उनका स्वर्ग वापस दिलवाने के लिए भगवान विष्णु ने वामन का रूप धारण किया था।
विज्ञापन
उन्होंने राजा बलि से तीन पग भूमि दान करने का वचन भरवाया और फिर अपने आकार को बड़ा करके पहले पग में पूरी पृथ्वी व दूसरे पग में सारे स्वर्गलोक को नाप लिया। अब राजा बलि ने अपने वचन को पूरा करने के लिए वामन भगवान का तीसरा पग अपने सिर पर रखवा लिया जिससे राजा बलि पाताल लोक में चले गए।
बलि के महान त्याग और सत्यनिष्ठा को देखकर भगवान विष्णु प्रसन्न हुए और उन्होंने बलि को पाताल लोक का अधिपति बना दिया। इस अवसर पर पार्षद सरिता राठी, संजय राठी, रतन राठी, सुरेश चौधरी, पुरुषोत्तम चौधरी, सुरेंद्र बंटी, श्रीकृष्ण सोनी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।