फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The thieves broke into the closed house of the judge and brother-in-law

न्यायाधीश और जेठ के बंद मकान में चोरों ने लगाई सेंध

Mon, 26 Sep 2022 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
The thieves broke into the closed house of the judge and brother-in-law
नारनौल। न्यायाधीश संतोष यादव और उनके जेठ के मिर्जापुर बाछोद स्थित आवास पर चोर सेंध लगाकर लगभग डेढ़ किलो चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। संतोष यादव वर्तमान में फतेहाबाद में न्यायाधीश हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया और मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी। इसके अलावा चोरों ने दो दुकानों को भी निशाना बनाया है जहां से लगभग 22 हजार रुपये नकदी चुरा ले गए।
विज्ञापन

न्यायाधीश संतोष का मिर्जापुर बाछोद में ससुराल है। वह और उनके पति राकेश साथ ही रहते हैं। उनके पति के दूसरे भाई अशोक कुमार चिकित्सक हैं। वे भी अपने बच्चों के साथ बाहर ही रहते हैं। गांव का मकान बंद पड़ा है। वे कभी कभार आते रहते हैं जबकि देखरेख की जिम्मेवारी कपिलदेव को दी हुई है। गांव बाछोद निवासी कपिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पास अशोक तथा राकेश के मकान की चाबी है। इन दोनों घरों की वे देखरेख करते हैं। शनिवार को बारिश बंद होने के बाद जब इन घरों को चेक करने गया तो मकानों के अंदर के ताले टूटे हुए थे तथा मुख्य गेट के ताले बंद थे। इस संबंध में उसने अशोक को फोन पर इसकी सूचना दी तो उन्होंने बताया कि घर के अंदर 1 किलो चांदी के आभूषण रखे हुए थे जिनमें चार जोड़ी पायल, एक जोड़ी बिछुआ, एक सैट चांदी के गिलास प्लेट, एक तागड़ी व गले में बांधने का चांदी का सेट जिस पर सोने की पॉलिस की हुई है। वहीं राकेश के मकान से एक सैट चांदी की कटोरी थी। दोनों भाईयों के मकान से लगभग डेढ़ किलो चांदी के आभूषण चोरी हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है। चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस सीसीटीवी को खंगाल रही है।
विज्ञापन

-
एक दुकान भी हुई चोरी
गांव मिर्जापुर बाछोद में एक दुकान से अज्ञात चोर ताला तोड़कर हजारों रुपये की नकदी चुरा ले गए। पीड़ित दुकानदार ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित प्रमोद ने बताया कि वह प्रतिदिन की भांति शाम को अपनी दुकान को बंद कर घर गया था। सुबह जब वह दुकान खोलने आया तो उसका आधा शटर खुला हुआ था। इसके बाद उसने गल्ला चेक किया तो वह अस्त व्यस्त पड़ा था जिसमें रखे 17 हजार रुपये गायब मिले। वहीं एक किराना की दुकान का ताला तोड़कर 5 हजार रुपये चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed