{"_id":"697a45127a04c520360ccade","slug":"the-temporary-contract-for-door-to-door-garbage-collection-ends-tomorrow-narnol-news-c-196-1-nnl1003-135397-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: घर-घर कचरा उठान का अस्थाई ठेका कल खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: घर-घर कचरा उठान का अस्थाई ठेका कल खत्म
विज्ञापन
फोटो नंबर-18मोहल्ला मिश्रवाड़ा में सड़क पर फैली गंदगी। संवाद
नारनौल। शहर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 18 दिसंबर को मुख्यमंत्री से हरी झंडी मिलने के बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि जनवरी के पहले सप्ताह से नई कंपनी अपना कार्य शुरू कर देगी। हालांकि, डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है।
अब नगर परिषद अधिकारियों द्वारा यह बताया जा रहा है कि नई कंपनी के कार्य शुरू होने में अभी करीब 15 दिन और लग सकते हैं।
इस देरी के चलते शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान व्यवस्था पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। वर्तमान में जिस पुरानी कंपनी को अस्थाई तौर पर यह जिम्मेदारी दी गई थी, उसका अनुबंध 30 जनवरी को समाप्त हो रहा है।
यदि समय रहते इस कंपनी की अवधि को अस्थाई रूप से आगे नहीं बढ़ाया गया या नई कंपनी ने कार्य शुरू नहीं किया तो शहर में कूड़ा उठान और सफाई व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। इससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
नगर परिषद की ओर से फिलहाल ऐसी कोई वैकल्पिक योजना तैयार नहीं की गई है जिससे इस अंतराल के दौरान सफाई व्यवस्था को सुचारू रखा जा सके।
हालांकि राहत की बात यह है कि शहर की सफाई व्यवस्था के लिए जिस नई कंपनी को करीब साढ़े बारह करोड़ रुपये का ठेका दिया गया है, उसे अब आधिकारिक मंजूरी मिल चुकी है। नगर परिषद द्वारा जल्द ही संबंधित कंपनी को वर्क ऑर्डर जारी करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
अधिकारियों का कहना है कि सभी औपचारिकताएं पूरी होते ही कंपनी को कार्य सौंप दिया जाएगा। अब देखना यह होगा कि नगर परिषद अस्थाई व्यवस्था को कैसे संभालती है।