फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   the Teacher Transfer hasbeen Canceled meet the Student of the Education Minister

भूगोल प्रवक्ता का तबादला रूकवाने के लिए शिक्षामंत्री से मिली छात्राएं

Wed, 18 Sep 2019 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
the Teacher Transfer hasbeen Canceled  meet  the Student of the Education Minister
the Teacher Transfer hasbeen Canceled meet the Student of the Education Minister - फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। मंत्री साहब भूगोल प्रवक्ता का तबादला रोक दो। अगर उनका तबादला नहीं रुका तो उनके भूगोल विषय की पढ़ाई प्रभावित होगी साथ ही परीक्षा में वे अच्छे अंक नहीं ला सकेंगी। उक्त बातें राजकीय महाविद्यालय की छात्राओं के प्रतिमंडल ने मंगलवार को शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा से मुलाकात के दौरान कहीं। छात्राओं की शिकायत सुनने के बाद मंत्री ने फोन पर बात कर शिक्षा निदेशक ए श्रीनिवास को उक्त भूगोल शिक्षक का तबादला रद्द किए जाने के आदेश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राओं का एक प्रतिनिधि मंडल शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा से मिला। छात्राओं ने कहा कि महिला महाविद्यालय में भूगोल विषय का एक ही स्थायी प्रवक्ता है। अब उनका भी तबादला हो गया है। अब सत्र के मध्य में उनका तबादला किए जाने से छात्राओं की शिक्षा में दिक्कत आएगी। छात्राओं के अंक कम आएंगे। जिससे उनके भविष्य पर असर पडे़गा। उन्होंने सामूहिक रूप से शिक्षामंत्री से भूगोल शिक्षक का तबादला रुकवाने की मांग की। इस पर शिक्षामंत्री ने तत्काल फोन का शिक्षक का तबादला रुकवाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed