{"_id":"6b00900f27adbf9e7b0e9ab8","slug":"the-system-remains-dormant-regarding-black-spots-for-road-accidents-narnol-news-c-196-1-nnl1005-147935-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सड़क हादसों के ब्लैक स्पॉट पर सोया सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सड़क हादसों के ब्लैक स्पॉट पर सोया सिस्टम
विज्ञापन
फोटो नंबर- 10महर्षि दयानंद चौक पर रॉन्ग साइड से पुल पर चढ़ता ऑटो। संवाद
नारनौल। ट्रैफिक नियमों की अनदेखी, ट्रैफिक लाइट नहीं होने, सड़कों पर गड्ढों और साइन बोर्ड की कमी से शहर के कई प्रमुख चौक और रास्ते ब्लैक स्पॉट बन गए हैं। यहां से रोज गुजरने वाले लोग हादसे के डर के साए में सफर करने को मजबूर हैं। टांटला चौक, महर्षि दयानंद चौक, खालड़ा बाइपास और नीरपुर चौक पर ट्रैफिक लाइट नहीं है। इस कारण वाहन बेतरतीब ढंग से एक लाइन से दूसरी में घुस जाते हैं और हादसे का खतरा बना रहता है।
महर्षि दयानंद चौक से नेशनल हाईवे 148बी जाने के लिए लोग कम दूरी के चक्कर में सर्विस रोड पर रॉन्ग साइड चलते हैं जिससे यहां आए दिन हादसे होते हैं। रेवाड़ी रोड पर जलघर के पास कृष्णावती नदी का पुल बहुत संकरा है।
तेज रफ्तार वाहन कई बार यहां हादसे का शिकार हो चुके हैं। लोग पुल को सड़क जितना चौड़ा करने की मांग कई बार कर चुके हैं, पर लंबे समय से कोई समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
ओवर लोड वाहन बन रहे हादसों का कारण : शहर से बाहर की ओर ओवरलोड वाहन ज्यादा चलते हैं। रोड़ी और पत्थर से क्षमता से ज्यादा भरे वाहन तेज रफ्तार से चौक-चौराहों से निकलते हैं। कई बार सड़क पर बिखरी रोड़ी, डस्ट और पत्थर रात में हादसे की वजह बनते हैं।
शुक्रवार दोपहर टांटला चौक से एक वाहन क्षमता से ज्यादा रोड़ी भरकर तेज रफ्तार से रघुनाथपुरा की ओर गया। चौक पर रोड़ी बिखर गई और दोपहिया चालक बाल-बाल बचे। टिकट चैकिंग के लिए वहां तैनात रोडवेज कर्मचारियों ने पत्थर हटाए।