फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The student accused the young man of doing wrong things by giving false promises of marriage

Mahendragarh-Narnaul News: छात्रा ने युवक पर लगाया शादी का झांसा देकर गलत काम करने का आरोप

Thu, 27 Mar 2025 11:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
The student accused the young man of doing wrong things by giving false promises of marriage
महेंद्रगढ़। एक विश्वविद्यालय की छात्रा ने दिल्ली निवासी एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। छात्रा की ओर से थाना महेंद्रगढ़ को दी गई शिकायत में युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत के आधार पर युवक पिछले साल दिसंबर में छात्रा से मिला था। युवक ने छात्रा के साथ शादी करने का प्रस्ताव रखा। उसके बाद आरोपी युवक ने छात्रा को मिलने के लिए मजबूर किया और उसे होटल ले जाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने छात्रा के कुछ अश्लील वीडियो व फोटो भी बना लिए और वायरल करने का डर दिखाकर बार-बार शारीरिक शोषण करता रहा। जनवरी और फरवरी में आरोपी ने एक होटल ले जाकर गलत काम किया और किसी को बताने पर वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी दी। सारे झगड़े सुलझाने के नाम पर मार्च में होटल ले गया और गलत काम किया उसे उसे थप्पड़ भी मारा। छात्रा ने कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed