फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The story of Shukdev and the 24 avatars of the Lord was narrated to the devotees.

Mahendragarh-Narnaul News: श्रद्धालुओं को शुकदेव व भगवान के 24 अवतारों की सुनाई कथा

Mon, 13 Apr 2026 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
The story of Shukdev and the 24 avatars of the Lord was narrated to the devotees.
फोटो संख्या:73-कमला भवन धर्मशाला में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालुओं को कथा सुनाते कथाव
महेंद्रगढ़। कमला भवन धर्मशाला में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन श्रद्धालुओं को शुकदेव व 24 अवतारों की कथा सुनाई। कथा वाचक साध्वी राधा रानी ने शुकदेव की कथा सुनाते हुए बताया कि महर्षि वेदव्यास के पुत्र शुकदेव मुनि की ओर से राजा परीक्षित को सात दिनों में सुनाई गई। कथा मृत्यु से अमरता का मार्ग है।
विज्ञापन

उन्होंने भगवान विष्णु ने अधर्म का नाश और धर्म की स्थापना के लिए 24 प्रमुख अवतार लिए हैं जिनमें से 23 अवतार अब तक पृथ्वी पर आ चुके हैं। ये अवतार मत्स्य, वराह, नृसिंह, राम, कृष्ण जैसे प्रसिद्ध रूपों से लेकर ऋषियों और दिव्य शक्तियों के रूप में प्रकट हुए।
विज्ञापन

अंतिम 24वां अवतार कल्कि के रूप में होना बाकी है। इसके अलावा श्रद्धालुओं को महाभारत कथा, राजा परीक्षित को श्राप व मनिहारी लीला के दौरान श्री कृष्ण भगवान के की ओर से चूड़ी बेचने का विशेष रूप से वर्णन किया। कथा प्रबंधक दर्शन खुराना एवं उनकी बहन डाॅ. यशवंती खुराना ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा 19 अप्रैल तक शाम तीन से छह बजे तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

19 अप्रैल को सुबह हवन पूजन के साथ विधिवत समापन किया जाएगा। खुराना परिवार की ओर से संस्कृत भाषा में भागवत कथा का मूल भाग 12 ब्राह्मणों के द्वारा मिलकर मंत्रोच्चारण से भी किया जा रहा है।

इस मौके पर श्री आदर्श रामलीला के प्रधान सुरेंद्र बंटी, पूर्व नपा प्रधान रीना बंटी, प्रवक्ता अमरसिंह सोनी, प्रवक्ता सुशील शर्मा, भूषण सेठ, ओम प्रकाश खुराना, विनोद, श्रीमोहन वशिष्ठ, मोहन जोशी, रामप्रताप जांगिड़, दिनेश कुमार, अनिल तिवाडी़ सहित श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed