फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The state government will honor Bhavya by giving him a cash prize

Mahendragarh-Narnaul News: भव्या को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित करेगी राज्य सरकार

Thu, 17 Apr 2025 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 17 Apr 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
The state government will honor Bhavya by giving him a cash prize
फोटो नंबर-10भव्या गुणवाल।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नारनौल। आरपीएस स्कूल की छात्रा भव्या गुणवाल पुत्री डॉ. अनिल कुमार यादव ने इंटरनेशनल जूनियर साइंस ओलंपियाड (आईजेएसओ) 2024 में स्वर्णपदक जीतकर अपने विद्यालय, माता-पिता एवं पूरे प्रदेश व देश का नाम रोशन किया है। भव्या को इस उपलब्धि के लिए हरियाणा राज्य विज्ञान, नवाचार एवं प्रौद्योगिकी परिषद की ओर से 22 अप्रैल को पंचकूला में 2.5 लाख रुपये एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
इंटरनेशनल जूनियर साइंस ओलंपियाड 2024 बीते 2 दिसंबर से 11 दिसंबर तक रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट में आयोजित हुआ था। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भव्या टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व किया। जहां अन्य देशों की टीमों को पछाड़ते हुए गोल्ड मेडल जीता है। इस उपलब्धि पर आरपीएस ग्रुप की चेयरपर्सन डॉ. पवित्रा राव ने भव्या गुणवाल, उनके माता-पिता एवं सभी अध्यापकों को बधाई दी है। भव्या की उपलब्धियों का अनुसरण करते हुए आरपीएस नारनौल का होनहार विद्यार्थी आदिश जैन भी इस परंपरा को आगे बढ़ा रहा है।
विज्ञापन


संस्था के सीईओ इंजीनियर मनीष राव ने भी भव्या गुणवाल, उनके माता-पिता तथा सभी अध्यापकों को बधाई दी। इस मौके पर डीन जयप्रकाश यादव, कोचिंग हैड निश्छल खन्ना, कोऑर्डिनेटर रविन्द्र सिंह पहल, राजेश्वरी यादव, मीनाक्षी यादव ने भी भव्या गुणवाल व उनके माता-पिता को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed