फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The SP honored 40 police officers from 15 teams with letters of appreciation.

Mahendragarh-Narnaul News: एसपी ने 15 टीमों के 40 पुलिसकर्मियों को प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित

Tue, 30 Dec 2025 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
The SP honored 40 police officers from 15 teams with letters of appreciation.
फोटो 23एएसआई अजीत को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित करती हुई पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ।स्रोत प्रव - फोटो : अ​ग्निवीर अतुल। स्रोत परिजन
नारनौल। पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए 15 अलग-अलग टीमों के कुल 40 पुलिसकर्मियों के सम्मानित किया है। उन्होंने नवंबर-दिसंबर माह में बेहतरीन कार्य करने पर प्रशंसा पत्र और नकद इनाम देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अच्छा काम करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहित करना आवश्यक है ताकि वे भविष्य में और अधिक लगन व ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।
विज्ञापन

सम्मानित होने वाले पुलिसकर्मियों में सीआईए नारनौल की टीम ने डकैती की योजना को विफल करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने और अवैध हथियारों की बरामदगी के लिए नकद पुरस्कार और प्रशंसा पत्र दिया गया। इसके अतिरिक्त, मादक पदार्थों की तस्करी रोकने की दिशा में नशीला पदार्थ बरामद करने वाली टीम और अवैध हथियार (देसी कट्टा) बरामद करने वाली टीम को नकद इनाम और प्रशंसा पत्र दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में ऑपरेशन हॉट स्पॉट डोमिनेशन के तहत अपराध नियंत्रण में बेहतरीन भूमिका निभाने के लिए एसएचओ और उनकी टीम को नकद इनाम और प्रशंसा पत्र से पुरस्कृत किया गया। वहीं पीओ स्टाफ द्वारा 42 उद्घोषित अपराधियों को गिरफ्तार करने के सराहनीय कार्य के लिए टीम को नकद इनाम मिला और प्रशंसा पत्र दिया गया।

अपराध की रोकथाम के साथ-साथ तकनीकी और प्रशासनिक कार्यों में दक्षता दिखाने वाले पुलिसकर्मियों को भी एसपी ने सम्मानित किया। इसमें साइबर सेल में अच्छा काम करने, सीएम विंडो और सीसीटीएनएस की शिकायतों का त्वरित निपटान करने तथा डीएसपी कार्यालय और स्क्रूटनी सेल में रिकॉर्ड संधारण व कार्यालय कार्यों को सुचारू रूप से चलाने वाले कर्मचारी शामिल हैं।
इसके अलावा, चोरी हुए ट्रक की त्वरित बरामदगी, विभिन्न एनडीपीएस मामलों में गुप्त सूचना संकलन और अदालती कार्यों में 27 आरोपियों की गिरफ्तारी व वाहनों की रिकवरी सुनिश्चित करने वाले जांच अधिकारियों को भी नकद राशि देकर प्रोत्साहित किया गया।

इस पुलिसकर्मियों के किया सम्मानित



सीआईए नारनौल की टीम निरीक्षक संदीप, एएसआई कुलदीप, एएसआई सुरेन्द्र, एएसआई कृष्ण, सिपाही दीपक, सिपाही अमन, सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम एएसआई संजीत, एएसआई दीपक, एचसी संदीप, एचसी सुनील, ईएचसी सुशील, थाना सदर नारनौल से एएसआई अजीत सिंह, थाना निजामपुर से एसआई प्रतीक और एएसआई राकेश, थाना नांगल चौधरी से एसआई वर्षा और एएसआई जसबीर, थाना अटेली से एएसआई सुशीला, थाना शहर महेंद्रगढ़ प्रबंधक उप-निरीक्षक पवन कुमार, एसआई सविना, एएसआई अशोक कुमार, एएसआई राजबाला, एचसी अनिता, एचसी उर्मिला, पीओ स्टाफ एसआई गोविंद व ईएएसआई शीशराम, आर्थिक अपराध शाखा से एसआई सारिका शामिल है। इसके अतिरिक्त कार्यालयों और विभिन्न थानों में तैनात पुलिस कर्मियों ईएएसआई बिजेंद्र, एचसी मनोज, ईएचसी प्रीतम, सिपाही कर्मबीर, सतीश, सुमित, दीपक, आनंद, उपेन्द्र, प्रदीप, महेश, विकास, देवेंद्र, सुनील को उनके उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed