{"_id":"6221061f7aa38e3dcc28d3c5","slug":"the-situation-of-crop-failure-by-going-to-the-fields-in-dc-talot-and-chhillro-narnol-news-rtk640079450","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी तलोट और छिलरो में खेतों में जाकर जानी फसल खराब होने की स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी तलोट और छिलरो में खेतों में जाकर जानी फसल खराब होने की स्थिति
रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
ओलावृष्टि से फसल के हुए नुकसान के आंकडों का निरीक्षण करते उपायुक्त श्याम लाल पूनिया। संवाद
- फोटो : Narnol
Link Copied
उपायुक्त श्याम लाल पूनिया ने वीरवार को गांव तलोट और छिलरो में फसल जांच के कार्य का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर एप के माध्यम से भरी गई फसल का मिलान किया और खेतों में पहुंचकर सजरा, खसरा गिरदावरी व फसल जांच बुक तथा एप में प्रविष्टि की फसलों के आंकड़े का मिलान किया। गौरतलब है कि जिले में फसल जांच का कार्य पूरा हो गया है। इसी कार्य की जांच के लिए उपायुक्त ने औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
उपायुक्त ने बताया कि जिले में रबी सीजन में 2,70,000 एकड़ भूमि में सरसों, 75,000 एकड़ में गेहूं, 12,000 एकड़ में चना, 1500 एकड़ में बागवानी और सब्जी आदि बोई गई है। इस प्रकार जिले में कुल 3,65,200 एकड़ में फसल बोई गई है। इस मौके पर कुछ गैर मुमकिन जमीन में एप में प्रविष्टि न होने के मामले में उपायुक्त ने निर्देश दिए कि इसकी एक अलग से रिपोर्ट बनाकर भेजी जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि रबी सीजन में बोई गई फसल की जानकारी एप के माध्यम से जिले के 159 कर्मचारियों ने भरी है। इस बार फसल जांच कार्य के लिए मैपिंग ऑफ एकड़ नामक एप बनाया गया है। यह एप लोकेशन आधारित बनाया गया है। इस मौके पर उपायुक्त ने किसानों से भी मुलाकात की। किसानों ने बताया कि इस बार रबी की फसल अच्छी हुई है। फिलहाल फसलों के भाव भी अच्छे हैं, ऐसे में इस सीजन में किसानों को काफी फायदा होगा। इस अवसर पर नारनौल तहसीलदार विकास, नांगल चौधरी नायब तहसीलदार साहिल अरोड़ा व सदर कानूनगो राजपाल उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।