फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The situation of crop failure by going to the fields in DC Talot and Chhillro

डीसी तलोट और छिलरो में खेतों में जाकर जानी फसल खराब होने की स्थिति

Thu, 03 Mar 2022 11:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
The situation of crop failure by going to the fields in DC Talot and Chhillro
ओलावृष्टि से फसल के हुए नुकसान के आंकडों का निरीक्षण करते उपायुक्त श्याम लाल पूनिया। संवाद - फोटो : Narnol
उपायुक्त श्याम लाल पूनिया ने वीरवार को गांव तलोट और छिलरो में फसल जांच के कार्य का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर एप के माध्यम से भरी गई फसल का मिलान किया और खेतों में पहुंचकर सजरा, खसरा गिरदावरी व फसल जांच बुक तथा एप में प्रविष्टि की फसलों के आंकड़े का मिलान किया। गौरतलब है कि जिले में फसल जांच का कार्य पूरा हो गया है। इसी कार्य की जांच के लिए उपायुक्त ने औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि जिले में रबी सीजन में 2,70,000 एकड़ भूमि में सरसों, 75,000 एकड़ में गेहूं, 12,000 एकड़ में चना, 1500 एकड़ में बागवानी और सब्जी आदि बोई गई है। इस प्रकार जिले में कुल 3,65,200 एकड़ में फसल बोई गई है। इस मौके पर कुछ गैर मुमकिन जमीन में एप में प्रविष्टि न होने के मामले में उपायुक्त ने निर्देश दिए कि इसकी एक अलग से रिपोर्ट बनाकर भेजी जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि रबी सीजन में बोई गई फसल की जानकारी एप के माध्यम से जिले के 159 कर्मचारियों ने भरी है। इस बार फसल जांच कार्य के लिए मैपिंग ऑफ एकड़ नामक एप बनाया गया है। यह एप लोकेशन आधारित बनाया गया है। इस मौके पर उपायुक्त ने किसानों से भी मुलाकात की। किसानों ने बताया कि इस बार रबी की फसल अच्छी हुई है। फिलहाल फसलों के भाव भी अच्छे हैं, ऐसे में इस सीजन में किसानों को काफी फायदा होगा। इस अवसर पर नारनौल तहसीलदार विकास, नांगल चौधरी नायब तहसीलदार साहिल अरोड़ा व सदर कानूनगो राजपाल उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed