फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The Shiva temple echoed with the chants of Har-Har Mahadev.

Mahendragarh-Narnaul News: हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजे शिवालय

Wed, 26 Feb 2025 10:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 26 Feb 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
The Shiva temple echoed with the chants of Har-Har Mahadev.
फोटो संख्या:61- मोदाश्रम मंदिर में ​बाबा चंद्रमौली पर जला​भिषेक  करते श्रद्धालु--संवाद
महेंद्रगढ़। फाल्गुन माह में बुधवार को शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। हर-हर महादेव के जयघोष के साथ शिवलिंग पर जलाभिषेक किया गया। शहर व ग्रामीण क्षेत्र के शिवालयों में शिवभक्तों का तांता लगा रहा। भगवान भोले शंकर को फल, फूल, बेलपत्र चढ़ाए।
विज्ञापन

शहर के मोदाश्रम मंदिर, पुराना शिव मंदिर, पीपल वाला शिव मंदिर, मोहल्ला सैनीपुरा में शिव मंदिर, सब्जी मंडी में शिव मंदिर, प्राचीन हनुमान मंदिर सैनीपुरा, मोहल्ला नया खटीकान शिव मंदिर सहित अन्य मंदिराें में श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। मोदाश्रम मंदिर में सुबह से बाबा चंद्रमोली के जलाभिषेक किया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी रहीं। मेले के दौरान श्रद्धालुओं ने मनपसंद का सामान खरीददारी की। शाम के समय मेले में दंगल प्रतियोगिता करवाई गई।
विज्ञापन

खालड़ा फैन जनसेवा ग्रुप के सदस्य मनीष राजपूत ने बताया कि ग्रुप की ओर से बुधवार को दोपहर 3:15 बजे भोले की बरात निकाली गई। 5:15 बजे शिव-पार्वती विवाह, 6:15 बजे भस्म आरती भोलेनाथ सिंगार, 6:45 बजे श्रद्धालुओं को खीर का प्रसाद वितरित किया गया। बाबा भोलेनाथ की बरात प्राचीन हनुमान मंदिर मोहल्ला सैनीपुरा से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए मंदिर में पहुंचेगी। बरात में भोलेनाथ के किरदार में हिमानी ने घोड़ी पर बैठाकर मोहल्ला सैनीपुरा से होते हुए मंदिर में पहुंचे। जहां पर पार्वती के किरदार में प्रियांशी रहीं। डीजे के साथ-साथ महिलाएं झूमती हुए मंदिर में पहुंची। इस मौके पर लाली देवी, सुनीता, सुमन, बिमला, प्रवीन, रवि, गौरव, केशव, ज्योति, वैशाली, महावीर सहित अनेक श्रद्धालु शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed