फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The seventh 'Fast Dak Kanwar' from Haridwar reached Maroli; villagers accorded it a grand welcome.

Mahendragarh-Narnaul News: मारोली पहुंची हरिद्वार से सातवीं फास्ट डाक कांवड़, ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

Wed, 12 Aug 2026 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
The seventh 'Fast Dak Kanwar' from Haridwar reached Maroli; villagers accorded it a grand welcome.
फोटो 1मारोली गांव में कांवड़ लेकर पहुंचे युवा।स्रोत:ग्रामीण - फोटो : Samvad
नारनौल। जिले में शिवरात्रि पर मंगलवार सुबह शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मंदिर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठे। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे गांव मारोली में हरिद्वार से सातवीं फास्ट डाक कांवड़ पहुंची।
विज्ञापन

कांवड़ के नवनिर्मित शिव मंदिर में पहुंचने पर श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में उत्साह का माहौल बन गया। हिरामल बाबा धाम के गुरुजी भूणाराम और सरपंच प्रतिनिधि भीम सिंह ने कांवड़ियों का स्वागत किया। अनेक ग्रामीण भी इस दौरान मौजूद रहे।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया। शिव मंदिर परिसर में पहुंचकर कांवड़ियों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच प्रकाश चावड़ा, नंबरदार नारायण सिंह और डॉ. कृष्ण राठी समेत कई ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

.................
फोटो 2
गोरक्षा दल लाया 13वीं डाक कांवड़
नांगल चौधरी। मंगलवार को शिवरात्रि पर क्षेत्र के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। गोरक्षा दल ने 13वीं डाक कांवड़ लाई। रफीक खान ने कांवड़ियों और शिव भक्तों को जूस पिलाकर एकता का संदेश दिया। संवाद

............
फोटो 3
अटेली में धूमधाम से मनाई शिवरात्रि
मंडी अटेली। क्षेत्र में शिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और हर्षोल्लास से मनाया गया। शिव मंदिरों को सजाया गया और दिनभर भोलेनाथ के जयकारे गूंजे। महिलाओं ने व्रत रखकर पूजा की। भक्तों ने हरिद्वार, गंगोत्री और नीलकंठ से कांवड़ लाकर जलाभिषेक किया। डीजे और ढोल-नगाड़ों पर कांवड़िए मंदिरों तक पहुंचे। कई गांवों के मंदिरों में विशेष पूजा और प्रसाद वितरण हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed