फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The SDM inspected the mid-day meal program at Amarpura school.

Mahendragarh-Narnaul News: एसडीएम ने अमरपुरा स्कूल के मिड-डे मील का लिया जायजा

Fri, 19 Dec 2025 01:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
The SDM inspected the mid-day meal program at Amarpura school.
फोटो 8डे मील की जांच करते एसडीएम उदय सिंह।स्रोत डीआईपीआरओ - फोटो : रोक लगाए जाने के बाद भी सड़क पर लेपन कार्य करते मजदूर
नांगल चौधरी। एसडीएम उदय सिंह ने वीरवार को राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय अमरपुरा में औचक निरीक्षण कर मिड-डे मील के तहत बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता जांची। वहीं स्कूल की सामान्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन


एसडीएम ने स्वयं मिड-डे मील का स्वाद चखा और भोजन की शुद्धता व पौष्टिकता की जांच की। उन्होंने निर्देश दिए कि बच्चों को हमेशा ताजा और गर्म भोजन ही परोसा जाए।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रों से भी बातचीत की और उनसे मिल रहे भोजन व शिक्षा की गुणवत्ता के बारे में फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान दे रही है। भोजन की गुणवत्ता या स्वच्छता में कमी पाई गई तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed