{"_id":"69628c9880db564aca03c0b0","slug":"the-sdm-conducted-a-surprise-inspection-of-the-work-being-done-at-the-agritech-camps-being-set-up-in-the-villages-narnol-news-c-203-1-sroh1010-123165-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: एसडीएम ने गांवों में लगाए जा रहे एग्रीटेक शिविर में कार्य का किया औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: एसडीएम ने गांवों में लगाए जा रहे एग्रीटेक शिविर में कार्य का किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन
फोटो संख्या:72- गांव निंबी में एग्री स्टैक पोर्टल पर पंजीकरण कार्य का किया निरीक्षण करती एसडीएम
महेंद्रगढ़। एसडीएम कनिका गोयल ने शनिवार को गांव निम्बी, झगड़ौली, माजरा खुर्द व बवानिया गांव में जाकर एग्रीटेक कार्य का औचक निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से गांव-गांव जाकर विशेष कैंपों के माध्यम से किसानों की एग्री स्टैक पोर्टल पर आईडी बनाई जा रही है।
हरियाणा सरकार की ओर से किसान हित में 18 दिसंबर से एग्री स्टैक पोर्टल की शुरुआत की गई है। इस पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के सभी काश्तकार किसानों की एक यूनिक आईडी बनाई जा रही है। इससे किसान अपनी भूमि से संबंधित सभी रिकॉर्ड ऑनलाइन देख सकेंगे और भविष्य में कृषि से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।
प्रत्येक गांव में गठित टीम में राजस्व विभाग से एक पटवारी, कृषि विभाग से एक अधिकारी व एक कंप्यूटर ऑपरेटर शामिल है। उन्होंने बताया कि किसान जिस भी गांव में प्रशासन द्वारा कैंप लगाए जा रहे हैं, वहां अपनी आधार कार्ड की प्रति, आधार से लिंक मोबाइल नंबर तथा जमीन की फर्द साथ लेकर आएं और अपनी आईडी अवश्य बनवाएं।
विज्ञापन
एसडीएम ने बताया कि एग्री स्टैक पोर्टल के माध्यम से किसानों का डिजिटल डाटा तैयार किया जा रहा है, जिससे भविष्य में उन्हें सरकारी योजनाओं, सब्सिडी, फसल बीमा, ऋण सुविधा एवं अन्य कृषि आधारित सेवाओं का लाभ पारदर्शी और सरल तरीके से प्राप्त हो सकेगा।
उन्होंने कहा कि यह पोर्टल किसानों के लिए एकीकृत डिजिटल पहचान का कार्य करेगा और योजनाओं के क्रियान्वयन में समय की बचत सुनिश्चित करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो किसान एग्री स्टैक पोर्टल पर आईडी बनवाने से वंचित रह जाएंगे।
वे भविष्य में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, कृषि यंत्रों पर अनुदान, खाद सब्सिडी सहित अन्य कृषि योजनाओं के लाभ से वंचित रह सकते हैं।इस दौरान तहसीलदार अजय कुमार भी मौजूद रहे