फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The scorching heat continues, the mercury reaches 45.8 degrees

भीषण गर्मी का कहर जारी, पारा 45.8 डिग्री पर पहुंचा

Fri, 13 May 2022 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
The scorching heat continues, the mercury reaches 45.8 degrees
जिले भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है। वीरवार को नारनौल का अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री व महेंद्रगढ़ का 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि इस सीजन का सबसे अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया। लगातार बढ़ते तापमान व प्रचंड हीट बे लू के कहर से आमजन जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। सुबह सात बजे ही तेज चमकदार धूप में निकलना मुश्किल हो रहा है। हालांकि दोपहर बाद बादलवाई देखने को मिली, लेकिन गर्मी से कोई राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही हैं। जिला महेंद्रगढ़ में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन

बलूचिस्तान और थार के मरुस्थल की गर्म पश्चिमी शुष्क हवाओं का प्रभाव लगातार मैदानी राज्यों और विशेषकर जिला महेंद्रगढ़ में देखने को मिल रहा है। जिसकी वजह से संपूर्ण इलाके में तापमान में लगातार बढ़ोतरी जारी है। राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान में इलाके में कोई सक्रिय मौसम प्रणाली पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव नदारद है। जिस वजह हरियाणा एनसीआर दिल्ली में लगातार मौसम शुष्क बना हुआ है। जिससे भीषण गर्मी के साथ प्रचंड हीट बेव लू अपने चरम पर है। जिस पर भारतीय मौसम विभाग ने 15 मई तक ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। बुधवार को नारनौल और महेंद्रगढ़ का अधिकतम तापमान क्रमश 45.0 डिग्री सेल्सियस और 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि नारनौल और महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान क्रमश 28.4 डिग्री सेल्सियस और 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं वीरवार को नारनौल का अधिकतम तापमान 45.5 तथा महेंद्रगढ़ का 45.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं नारनौल का न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री से बढ़कर 29 डिग्री तथा महेंद्रगढ़ का 26 डिग्री से बढ़कर 26.9 डिग्री पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed