फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The Sarai Bahadur-Chapra Salimpur road is in a dilapidated condition, increasing the risk of accidents.

Mahendragarh-Narnaul News: सराय बहादुर-छापड़ा सलीमपुर सड़क जर्जर, दुर्घटनाओं का बढ़ा खतरा

Tue, 16 Dec 2025 01:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
The Sarai Bahadur-Chapra Salimpur road is in a dilapidated condition, increasing the risk of accidents.
सिहमा। सराय बहादुर से छापड़ा सलीमपुर की मुख्य सड़क कई जगह से टूटी हुई है जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर गहरे गड्ढे और उखड़ी हुई परतें होने के कारण आए दिन वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। खासकर दुपहिया वाहन चालकों के लिए यह रास्ता बेहद खतरनाक साबित हो रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ती है और रोजाना बड़ी संख्या में लोग इसी मार्ग से आवागमन करते हैं। स्कूली बच्चे, किसान, मजदूर और व्यापारी इसी सड़क का उपयोग करते हैं। बारिश के दौरान सड़क की स्थिति और भी खराब हो जाती है। इससे गड्ढों का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है और हादसों की आशंका बढ़ जाती है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि कई बार इस सड़क की खराब हालत को लेकर संबंधित विभाग को अवगत कराया जा चुका है लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। टूटे हुए हिस्सों में वाहन फंस जाते हैं जिससे जाम की स्थिति भी बन जाती है। कभी-कभी एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहनों को भी निकलने में दिक्कत आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन:
सड़क की खराब स्थिति की जानकारी विभाग को है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सराय बहादुर से छापड़ा सलीमपुर मार्ग की मरम्मत करवाई जाएगी।-सुरेन्द्र, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed