फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The sanitation system smolders amidst heaps of garbage.

Mahendragarh-Narnaul News: कचरे के ढेरों में सुलग रही सफाई व्यवस्था

Fri, 08 May 2026 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
The sanitation system smolders amidst heaps of garbage.
फोटो संख्या:59- सुबह 8:05 बजे डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक पर दुकानदार की ओर से कूड़े के ढ़ेर में लगा
महेंद्रगढ़। आठ दिनों से जारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। कूड़े का उठान न होने से दुकानों, बाजारों और सड़कों पर जमा कचरे में लोग खुद ही आग लगा रहे हैं जो शहर की हवा को दमघोंटू बना रहा है।
विज्ञापन

टीम की ओर से शुक्रवार को जब शहर में इसकी पड़ताल की गई तो 10 से अधिक स्थानों पर कचरे के ढेरों में आग लगी थी। टीम की ओर से सुबह आठ बजे से पड़ताल शुरू की तो सबसे पहले शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में शोरूमों व दुकानों के बाहर कचरे के ढेर सुलगते पाए गए।
विज्ञापन

वहीं, गोशाला रोड, मसानी चौक से कृषि विज्ञान केंद्र रोड पर वन विभाग के कार्यालय के सामने, सब्जी मंडी व अनाज मंडी, आंबेडकर चौक, सब्जी मंडी रोड, सिनेमा रोड, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स सहित अन्य स्थानों पर कचरे के ढेर सुलगते पाए गए। इन ढेरों में प्लास्टिक, कागज से लेकर अन्य सामग्री जलने से दमघोंटू धुआं शहर की हवा को खराब कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी नहीं दिखा रहे गंभीरता
दिनभर दुकानों व प्रतिष्ठानों के बाहर दुकानदार भी कचरे के ढेरों में आग लगा रहे हैं। विशेषकर सुबह व शाम के समय कूड़ा एकत्रित कर उठान के अभाव में आग लगाना अब तो दुकानदारों की दिनचर्या बन गई है। शहर में दिनभर उठने वाले धुएं को लेकर न ही तो प्रशासनिक अधिकारी गंभीरता दिखा रहे हैं और न ही नगर पालिका की ओर से कभी कचरा जलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

--------------
- वर्जन:
शहर में डोर-टू डोर कचरा उठान एजेंसी की ओर से नियमित रूप से कचरा उठाया जा रहा है। शहरवासियों से अपील है कि कचरे को जलाने की बजाए कचरा कलेक्शन वाहनों में डालें। अब शहर में कचरा जलाने वालों पर नियमित निगरानी के लिए कर्मचारी की तैनाती की जाएगी। इस प्रकार के लोगों के खिलाफ नपा सख्ती करेगी। -रमेश सैनी, प्रधान नगर पालिका, महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:59- सुबह 8:05 बजे डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक पर दुकानदार की ओर से कूड़े के ढ़ेर में लगा

फोटो संख्या:59- सुबह 8:05 बजे डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक पर दुकानदार की ओर से कूड़े के ढ़ेर में लगा

फोटो संख्या:59- सुबह 8:05 बजे डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक पर दुकानदार की ओर से कूड़े के ढ़ेर में लगा

फोटो संख्या:59- सुबह 8:05 बजे डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक पर दुकानदार की ओर से कूड़े के ढ़ेर में लगा

फोटो संख्या:59- सुबह 8:05 बजे डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक पर दुकानदार की ओर से कूड़े के ढ़ेर में लगा

फोटो संख्या:59- सुबह 8:05 बजे डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक पर दुकानदार की ओर से कूड़े के ढ़ेर में लगा

फोटो संख्या:59- सुबह 8:05 बजे डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक पर दुकानदार की ओर से कूड़े के ढ़ेर में लगा

फोटो संख्या:59- सुबह 8:05 बजे डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक पर दुकानदार की ओर से कूड़े के ढ़ेर में लगा

फोटो संख्या:59- सुबह 8:05 बजे डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक पर दुकानदार की ओर से कूड़े के ढ़ेर में लगा

फोटो संख्या:59- सुबह 8:05 बजे डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक पर दुकानदार की ओर से कूड़े के ढ़ेर में लगा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article