{"_id":"60f70ff18ebc3e61c73c6d17","slug":"the-salesman-of-wine-shop-was-beaten-up-narnol-news-rtk6184125199","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकाबपोश बदमाशों ने शराब के ठेके में तोड़फोड़ कर सेल्समैन को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकाबपोश बदमाशों ने शराब के ठेके में तोड़फोड़ कर सेल्समैन को पीटा
विज्ञापन
गांव गोकलपुर में शराब के ठेके पर बदमाशों ने शराब की 30 हजार रुपये की बोतलें तोड़ दी तथा सेल्समैन की पीटाई की। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार अटेली मंडी निवासी शिव चरण ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि जगदीश वाइंस के ठेके पर मुनीम का काम करता हूं। गोकलपुर स्थित सब डिपो पर वह माल देखने गया तो ठेके पर दो मोटरसाइकिलों पर 6 व्यक्ति आए। उनमें एक सनेपाल गांव बेगपुर था। उनमें से चार व्यक्ति ठेके में घुसे तथा सैदपुर निवासी सेल्समैन चेतन के साथ मारपीट करने लगे। इसके बाद उन्होंने ठेके में रखी करीब 30 हजार रुपये की शराब की बोतल तोड़ दी। मना करने पर जान से मारने की धमकी दी। अंदर आए बदमाशों ने मुंह कपड़े से बांध रखे थे जिससे उनकी पहचान नहीं कर पाया। मारपीट के बाद जाते समय जान से मारने की धमकी दी।
बता दें कि इससे पहले भी गांव पृथ्वीपुरा में एक ठेके पर आग लगा दी तथा रुपये लेकर भाग गये थे। ऐसा ही मामला बौचड़िया ठेके पर हुआ जिसमें रखी शराब की तोड़फोड़ की तथा चार हजार रुपये लेकर भाग गए थे। अब गोकलपुर ठेके पर तोड़फोड़ की गई है। सभी ठेके जगदीश वाइंस के है। पुलिस ने एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।