फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The roof of the old mansion collapsed due to rain, trees fell at many places

Mahendragarh-Narnaul News: बारिश से पुरानी हवेली की छत गिरी, कई जगह टूटकर गिरे पेड़

Sat, 17 Aug 2024 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 17 Aug 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
The roof of the old mansion collapsed due to rain, trees fell at many places
नारनौल। शहर में हो रही बरसात से पुरानी हवेलियों के गिरने का खतरा मंडरा रहा है। अब जमीन का जल स्तर बढ़ने से बड़े-बड़े पेड़ भी टूट कर गिरने लगे हैं। गत चार-पांच दिनों से लगातार हो रही बारिश से मोहल्ला मिश्रवाड़ा में एक पुरानी हवेली की छत गिर गई। गनीमत रही की हवेली में रह रहा परिवार बच गया।
विज्ञापन

शहर के बाल भवन व रेवाड़ी रोड पर भी कई जगह पेड़ टूट कर गिर गए। पेड़ गिरने को लेकर लोगों ने बताया कि लगातार बरसात से जमीन का जल स्तर बढ़ गया और जमीन में मिट्टी के जगह छोड़ देने से भारी पेड़ गिर रहे हैं।
विज्ञापन

जिस रास्ते पर यह हवेली गिरी है वह रास्ता अतिव्यस्त है। पुस्तक गली व बाजार में जाने के लिए मोहल्ले के लोग उसी का प्रयोग करते हैं। हवेली के मालिक रमेश सोनी ने बताया कि वह अपनी विधवा मां पत्नी व एक बच्चे के साथ इसमें रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि वीरवार को बारिश के बाद हवेली का एक हिस्सा गिर गया। अब उनके पास रहने के लिए कोई अन्य घर भी नहीं है और इसके साथ का दूसरा हिस्सा भी गिरने की कगार पर है। वहीं दूसरी ओर लगातार हो रही बारिश से बड़ा तालाब पर एक सैकड़ों वर्ष पुराना पीपल का पेड़ भी गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed