फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The role of youth will be crucial in making India a developed nation: Vice-Chancellor

भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होगी : कुलपति

Sun, 11 Jan 2026 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
The role of youth will be crucial in making India a developed nation: Vice-Chancellor
फोटो संख्या:85- हकेंवि में आयोजित विद्यार्थी विज्ञान मंथन हरियाणा राज्य स्तरीय शिविर में प्रतिभ
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में रविवार को विद्यार्थी विज्ञान मंथन का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विद्यालयों से कक्षा 6 से 11 तक के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में प्रतिभागिता की।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि राज्यभर से विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी कार्यक्रम की सफलता का प्रमाण है। विकसित भारत 2047 की परिकल्पना का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने शैक्षणिक संस्थानों से आग्रह किया कि वे विद्यार्थियों में चरित्र निर्माण, उद्यमिता विकास कौशल व राष्ट्र निर्माण के प्रति जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा दें।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जैव प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी इंडस्ट्री रिसर्च असिस्टेंस काउंसिल के प्रबंध निदेशक डॉ. जितेंद्र कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि वीवीएम केवल एक प्रतियोगिता नहीं बल्कि युवाओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण जगाने का एक अभियान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने वैदिक ज्ञान, अनुसंधान व नवाचार के महत्व पर बल दिया व विद्यार्थियों को स्टार्टअप की दिशा में आगे बढ़ने और भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञान भारती के उत्तर क्षेत्र संगठन मंत्री आकाश पांडेय ने युवाओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के महत्व पर प्रकाश डाला और विज्ञान भारती की भूमिका की चर्चा की, जो भारतीय ज्ञान परंपरा के प्रचार-प्रसार के लिए कार्यरत है। उन्होंने विद्यार्थियों को विज्ञान और नवाचार के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

राज्य समन्वयक डॉ. विवेक गुप्ता ने कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार, प्रो. सुनीता श्रीवास्तव, शिक्षकों एवं स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया। समापन सत्र के दौरान मनोरंजन कुमार (वीवीएम पर्यवेक्षक), डॉ. हरदेव सैनी (वीवीएम अकादमिक समिति सदस्य) ने विद्यार्थियों से संवाद किया। यह कार्यक्रम विज्ञान भारती (विभा) हरियाणा के सहयोग से आयोजित किया गया।
प्रो. सुनीता श्रीवास्तव, डॉ. विवेक गुप्ता ने कार्यक्रम के आयोजन में भूमिका निभाई। कार्यक्रम का समापन विजेता विद्यार्थियों के सम्मान के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed