फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The road connecting Anaj Mandi to State Highway 148B will be improved.

Mahendragarh-Narnaul News: स्टेट हाइवे 148बी से अनाज मंडी को जोड़ने वाले मार्ग का होगा सुधारीकण

Mon, 04 Nov 2024 11:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
The road connecting Anaj Mandi to State Highway 148B will be improved.
महेंद्रगढ़। स्टेट हाईवे 148बी से अनाज मंडी के रास्ते जोड़ने वाले मार्ग का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। इस मार्ग के निर्माण पर लोक निर्माण विभाग करीब 25 लाख रुपये खर्च करेगा। स्टेट हाईवे 148बी पर फ्लाईओवर से अनाज मंडी को जाने वाले लगभग 800 मीटर के मार्ग के इन दिनों हालात काफी खराब है।
विज्ञापन

इस मार्ग पर गहरे गड्ढे व उखड़ी टाइलें और गड्ढों में जमा गंदा पानी लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। इस मार्ग पर रेलवे स्टेशन के साथ-साथ अनेक विभागों के कार्यालय हैं, लेकिन लोगों को वहां तक पहुंचने के लिए इन गड्ढों से होकर गुजरना पड़ रहा है। इस बदहाल मार्ग के कारण भारी वाहन चालक भी शहर के बीचोंबीच पहुंच रहे हैं, जिस कारण जाम की स्थिति बन रही थी।
विज्ञापन

काफी समय तक यह मार्ग फ्लाईओवर निर्माण के चलते बंद भी रहा। अब इस पर आवागमन तो हो रहा है, लेकिन मार्ग के जर्जर हालात से लोग परेशान हैं। अब पीडब्ल्यूडी विभाग इस मार्ग को बनाने की तैयारी कर चुका है। दिसंबर के प्रथम सप्ताह में इस पर काम शुरू हो किया जाएगा। इस मार्ग के हालात काफी खराब होने के कारण तथा जगह-जगह पानी भरने की समस्या के चलते लोग इस मार्ग से आवागमन कम करते हैं। शहर के अन्य भीड़ वाले मार्गों से होकर आने को मजबूर हैं। अब इस मार्ग के बनने से अनाज मंडी व्यापारियों के अलावा मंडी में फसल लेकर आने वाले किसानों, मंडी में सामान खरीद करने वाले लोगों, विभिन्न कॉलोनियों के साथ-साथ रेल यात्रियों को भी इस मार्ग के बनने से काफी लाभ होगा। 19 अप्रैल 2023 को सांसद चौधरी धर्मबीर ने रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को इस मार्ग को बनाने के निर्देश दिए गए थे। उसके परिणाम स्वरूप लोक निर्माण विभाग इस मार्ग को जल्द ही बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
- इन गांवों को होगा फायदा
इस सड़क मार्ग बनने से गांव रिवासा, सिसोठ, पालड़ी पनिहारा, पाली, कुराहवटा, मांडोला, जेरपुर, जांट, भुरजट, भगड़ाना सहित अन्य गांवों के ग्रामीणों को मंडी व शहर पहुंचने के लिए सुगम मार्ग मिलेगा। इन गांवों के किसान अपनी फसल लेकर इसी रास्ते से अनाज मंडी में आते हैं। इसके अलावा लोग रेलवे स्टेशन पर आने के लिए इसी रास्ते का प्रयोग करते हैं।

---------------
वर्जन

शहर के रिवासा पुल से अनाज मंडी को जोड़ने वाले करीब 800 मीटर लंबाई के मार्ग का इसी सप्ताह निर्माण शुरू किया जाएगा। इसके लिए टेंडर अलॉट कर दिया गया है। इस मार्ग के नवनिर्माण पर 25 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। एक माह के समय में निर्माण पूरा करने का प्रयास रहेगा।
-अनिल कुमार, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed