फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The rise in temperature started, the temperature of Narnaul reached 38 degrees

Mahendragarh-Narnaul News: तापमान में बढ़ोतरी शुरू, नारनौल का तापमान पहुंचा 38 डिग्री पर

Thu, 13 Apr 2023 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 13 Apr 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
The rise in temperature started, the temperature of Narnaul reached 38 degrees
नारनौल। गर्मी के मौसम ने अपना प्रचंड रूप धारण करना शुरू कर दिया है। मौसम शुष्क रहने से तापमान में दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है। एक ही दिन में तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो रही है। वहीं रात्रि तापमान में बुधवार के मुकाबले 1.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। मंगलवार के मुकाबले बुधवार को रात्रि तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई थी। वीरवार को नारनौल का अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अब तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी।बता दें कि मार्च महीने में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बीच-बीच में पूरे महीने बारिश की गतिविधियां होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। वहीं फरवरी माह में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। जैसे-जैसे पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ता गया तापमान में भी बढ़ोतरी शुरू हो गई। अप्रैल माह के पहले सप्ताह के बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने लगी है। एक सप्ताह में अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

सरसों निकालने के काम में आई तेजी
मार्च माह के अंतिम दिन हुई तेज बारिश व ओलावृष्टि से खलिहानों में लगी सरसों की फसल पूरी तरह से भीग गई थी। सरसों की फसल भीगने के कारण इसे निकालने का काम रुक गया था। किसान सरसों की फसल को खलिहानों से उखाड़कर इसे सुखाने में लगे हुए थे। फसल को सुखाने के बाद ही थ्रेसर के माध्यम से निकाला जा रहा था। लेकिन अब तापमान में बढ़ोतरी होने से खलिहानों में लगी सरसों भी सूखने लगी है। जिसके चलते थ्रेसिंग के काम में तेजी आई है। वहीं मंडी में भी सरसों की आवक बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed