{"_id":"6a47f58c504d2b022a0f5463","slug":"the-ram-mandir-issue-should-be-investigated-by-a-sitting-judge-rao-narendra-singh-narnol-news-c-196-1-nnl1004-142061-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर प्रकरण की सिटिंग जज से होनी चाहिए जांच : राव नरेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर प्रकरण की सिटिंग जज से होनी चाहिए जांच : राव नरेंद्र सिंह
विज्ञापन
फोटो 3पत्रकार वार्ता करते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह।संवाद
- फोटो : सांकेतिक
नारनौल। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि राम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा है लेकिन इसमें बड़े स्तर पर घोटाला हुआ है। यह 200 करोड़ का नहीं, बल्कि हजारों करोड़ का घोटाला है। राम मंदिर प्रकरण की सिटिंग जज से जांच होनी चाहिए।
राव नरेंद्र ने कहा कि भाजपा हमेशा ढोल पीटती रही है कि उन्होंने मंदिर बनाया है जबकि मंदिर सुप्रीम कोर्ट के आदेश से बना है। उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिर में आई नकदी, सोना और चांदी गायब होने की बातें सामने आ रही हैं।
कहा, कहने को तो 200 करोड़ की बात आ रही है लेकिन मैं समझता हूं कि यह हजारों करोड़ का घोटाला है। इससे देश के लोगों की आस्था को भारी ठेस पहुंची है। प्रदेश अध्यक्ष शुक्रवार को नारनौल में आयोजित कांग्रेस ब्लॉक कमेटी की बैठक में पहुंचे थे जहां उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए सरकार पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन
भाजपा पहले अपना घर संभाले : राव नरेंद्र
राव नरेंद्र ने कहा कि भाजपा खुद गुटों में बंटी हुई है। उन्होंने बावल की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रमों का उनके ही कार्यकर्ता और नेता बहिष्कार कर रहे हैं। पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहा कि 2029 में कांग्रेस में राहुल गांधी प्रधानमंत्री के चेहरे होंगे।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की इस्तीफा की मांग
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक से युवाओं का भविष्य अंधकार में जा रहा है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की। अग्निवीर योजना पर राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि चार साल की संविदा आधारित भर्ती से युवाओं का भविष्य असुरक्षित हो रहा है।
तेल की कीमतों में भी की जाए कटौती : नरेंद्र
महंगाई के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी के बावजूद जनता को राहत नहीं दी जा रही। उन्होंने पेट्रोल-डीजल के दाम घटाने की मांग करते हुए कहा कि कांग्रेस जनता से जुड़े हर मुद्दे को मजबूती से उठाती रहेगी। इसके अलावा मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर पार्टी की आगामी रणनीति साझा की।