फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The rain is making the crops worse, causing problems for cattle

Mahendragarh-Narnaul News: बारिश से कड़बी हो रही खराब, मवेशियों के लिए संकट

Sun, 07 Sep 2025 10:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
The rain is making the crops worse, causing problems for cattle
फोटो 12अटेली क्षेत्र के एक खेत में बारिश से खराब हो चुकी कड़बी।संवाद
मंडी अटेली। क्षेत्र में बारिश होने से अब मवेशियों के लिए चारे का संकट गहरा सकता है। इससे पशुपालक और गोशाला कमेटी के सदस्य चिंतित हैं।
विज्ञापन

बाजरे की कटाई के बाद किसान पशुओं की संख्या अनुसार तुड़े को जमा करके गोशालाओं में अनुदान के रूप में चारे को भेजते हैं लेकिन इस बार बारिश के कारण बाजरे की फसल खराब हो गई। कड़बी भी गल चुकी है, जो पशुओं के चारे के लायक नहीं रही। गोशाला कमेटी के सामने सबसे बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है, जहां हजारों गोवंश रहते हैं।
गांव बिहाली की श्री कृष्ण बाल गोपाल गोशाला में इस समय 1400 के करीब गोवंश हैं। इसके पालन-पोषण के लिए हर दिन 200 मन तुड़ा डाला जाता है। यह तुड़ा क्षेत्र के विभिन्न गांवों के दानवीरों और पंजाब से एकत्रित किया जाता है लेकिन इस समय दोनों ही जगहों के हालात गंभीर हैं।
विज्ञापन

गोशाला के मैनेजर बलबीर सिंह ने बताया कि इस समय गोचर भूमि में गोवंश को कुछ चारा मिल जाता है लेकिन कुछ समय बाद वह भी खत्म हो जाएगा। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष 600 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से तुड़ा खरीदा गया था लेकिन इस बार कहीं तुड़ा दिखाई नहीं दे रहा है। जहां है वह बारिश के पानी से गल-सड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed