फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The rain caused cracks in the laborer's house

बारिश से मजदूर के मकान में आई दरारें

Fri, 23 Jul 2021 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
The rain caused cracks in the laborer's house
रसोई की दीवार में आई दरार को दिखाता पीडित। - फोटो : Narnol
गांव भांडोर नीची में बारिश की वजह से एक मजदूर के मकान में दरार आ गई जिससे उसका परिवार छप्पर में रहने को मजबूर हैं। मकान मालिक आनंद ने प्रशासन से मुआवजा दिए जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

पीड़ित मजदूर आनंद ने बताया कि वह मजदूरी का कार्य करता है। कई वर्षों से पहले उसने अपने खेत में मकान बनाए थे। बीपीएल के तहत सरकार की ओर से 35 हजार रुपये मिले थे उसी के सहारे मकान बनाए थे। 18 जुलाई को मूूूसलाधार बारिश आई थी। गांव के पानी की निकासी नहीं है। इस वजह से गांव एवं खेतों का पानी घरों में घूस गया था। पीड़ित ने बताया कि बारिश के समय वह बाजार में था जब उसको घर पर पानी भरने की सूचना मिली तब तब घर के कमरों तक पानी घूस गया था। इसके बाद उसने अपना सामान छप्पर में रखा तथा रसोई का सामान भी छप्पर में रखा। बारिश की वजह से दोनों कमरों और रसोई में दरारें आ गई हैं। बारिश का पानी फर्श के माध्यम से जमीन में चला गया जिससे फर्श में भी चारों ओर दरारें आ गई। उन्होंने बताया कि उसकी हालत नहीं है कि वो दोबारा मकान बना सके। मजदूरी कर वह अपने परिवार को चलाता है। इस संबंध में डीसी अजय कुमार को शिकायत भी दी थी। अभी तक मकान को चेक करने न तो पटवारी या नंबरदार कोई नहीं आया है। उन्होंने सरकार एवं प्रशासन से मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed