फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The Panchayat is the first step of democracy; children should learn about its power: Dr. Rakesh.

लोकतंत्र की पहली सीढ़ी है पंचायत बच्चे सीखें इसकी ताकत : डॉ. राकेश

Tue, 13 Oct 2026 01:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
The Panchayat is the first step of democracy; children should learn about its power: Dr. Rakesh.
फोटो नंबर-03 जिला स्तरीय युवा पंचायत प्रतियोगिता में प्रस्तुति देते विद्यार्थी। स्रोत: विभाग - फोटो : 1
नारनौल। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) की ओर से सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोरियावास में जिलास्तरीय युवा पंचायत प्रतियोगिता शुरू हुई। डाइट प्रवक्ता डॉ. राकेश यादव यह प्रतियोगिता बच्चों को लोकतांत्रिक संस्थाओं का काम व्यावहारिक रूप से समझने का मौका देती है। विद्यार्थी पंचायत व्यवस्था पर अपनी समझ रखते हैं।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. सतबीर इंदौरा ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों में बात रखने का तरीका, फैसले लेने की क्षमता और मिलकर जिम्मेदारी उठाने की भावना बढ़ती है। पर्यवेक्षक डॉ. संजय शर्मा ने कहा कि युवा पंचायत से विद्यार्थी स्थानीय स्वशासन का महत्व और लोकतंत्र में नागरिकों की भूमिका समझते हैं।
विज्ञापन

राजनीति विज्ञान प्रवक्ता सुनीता यादव ने बताया कि इसका मकसद विद्यार्थियों में लोकतंत्र की समझ, नेतृत्व क्षमता, सोचने-समझने की ताकत और लोगों की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना है। डॉ. किरण यादव और जितेंद्र बोहरा ने इसे बच्चों की प्रतिभा निखारने और समाज सेवा की भावना जगाने वाली अहम पहल बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में रिंकू ने सरपंच, पायल ने सचिव, खुशबू ने डॉक्टर और निधि ने पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई। रचित, रवि राज, हर्ष, सुष्मिता, भूमिका और दीपिका सहित अन्य विद्यार्थियों ने भी शानदार अभिनय किया।

आयोजन और मूल्यांकन की जिम्मेदारी डॉ. राकेश यादव, अकबरपुर स्कूल के प्रवक्ता डॉ. संजय शर्मा और जितेंद्र कुमार ने पर्यवेक्षक के रूप में संभाली। मंच संचालन समाजशास्त्र प्रवक्ता संजय भारद्वाज ने किया। इस मौके पर सुरेंद्र कुमार, संतोष, सत्यपाल, मनीषा, पूनम शर्मा, महेश कुमार और बबली कुमारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed