फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The outstanding rent of 38 shops of the city council is Rs 60.58 lakh, will be sealed

नगर परिषद की 38 दुकानों का बकाया 60.58 लाख रुपये किराया, होंगी सील

Thu, 23 Dec 2021 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
The outstanding rent of 38 shops of the city council is Rs 60.58 lakh, will be sealed
नगर परिषद नारनौल। - फोटो : Narnol
नगर परिषद की दुकानों का बकाया किराया नहीं जमा करवाने वाले दुकानदारों की दुकानें जल्द सील होगी। बकाया किराया जमा करवाने के संबंध में नगर परिषद ने ऐसे दुकानदारों को दो नोटिस भेज चुकी है। किराया बकाया करने वाले 49 दुकानदारों को नोटिस भेजने पर 11 ने अपना 3 लाख 42 हजार रुपये किराया जमा कर दिया, जबकि बाकी 38 ने अभी तक किराया नहीं जमा किया है, जिसके चलते इनकी दुकानों को सील किया जा सकता है। ऐसे दुकानदारों को नगर परिषद तीसरा और अंतिम नोटिस देने की तैयारी कर रही है। अगर दुकानदारों ने नोटिस मिलने के बाद भी किराया नहीं जमा किया तो उनकी दुकानों को सील कर दिया जाएगा। उनको प्रदेश सरकार की स्वामित्व योजना का भी लाभ नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि शहर के विभिन्न हिस्सों में नगर परिषद की 209 दुकानें हैं। जिन्हें नियमानुसार लोगों को किराये पर दिया हुआ है। मगर कुछ दुकानदार पिछले काफी समय से उक्त दुकानों का किराया नहीं जमा कर रहे हैं। नगर परिषद ने 49 ऐसे दुकानदारों की पहचान की थी, जिनका करीब 64 लाख रुपये किराया बाकी था। इन दुकानदारों को नगर परिषद ने किराया जमा करवाने के लिए अलग-अलग समय में दो नोटिस भेजे तो 11 दुकानदारों ने 3 लाख 42 हजार रुपये किराया जमा कर दिया, पर 38 दुकानदार अब भी किराया नहीं जमा कर रहे हैं।
विज्ञापन

ब्याज सहित भरना होगा किराया
नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी सुमनलता ने कहा कि नगर परिषद एक्ट के तहत नप की दुकानों का किराया अगर दुकानदार दो महीने तक नहीं जमा करता है तो उस पर हर महीने 50 रुपये जुर्माने का प्रावधान है। अधिक से दुकानदार किराया जमा नहीं करता है तो किराये पर 12 प्रतिशत ब्याज का प्रावधान है। कार्यकारी अधिकारी ने ऐसे दुकानदारों से अपना बकाया किराया समय पर जमा करवाने की अपील की है अन्यथा नगर पालिका एक्ट के तहत उनके खिलाफ कर्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी ने कहा कि अगर दुकानदार समय पर किराया नहीं जमा करता है तो उसकी दुकान को सील किया जा सकता है। इसके अलावा उनको प्रदेश सरकार की स्वामित्व योजना का लाभ भी नहीं दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि शहर में 49 दुकानदार थे निज पर करीब 64 लाख रुपये किराया था। इनमें से अभी तक 11 ने ही अपना किराया जमा किया है। अन्य बचे दुकानदारों ने अभी तक इस तरफ ध्यान नहीं दिया है।

नगर परिषद ने 49 के करीब ऐसे दुकानदारों की पहचान की थी, जिनका लाखों रुपये किराया बाकी था। इन दुकानदारों को नप द्वारा दो नोटिस भेजे गए तो कुछ ने किराया जमा करवा दिया है, जबकि कुछ ने अभी तक किराया जमा नहीं करवाया है। इन दुकानदारों को तीसरा और अंतिम नोटिस दिया जाएगा। इसके बाद भी अगर वे किराया नहीं जमात करते हैं तो उनकी दुकानों को सील किया जाएगा। -सुमनलता, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed