फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The officers performed the anointing in a peaceful manner

Mahendragarh-Narnaul News: पदाधिकारियों ने शांतिपूर्ण ढंग से किया जलाभिषेक

Tue, 29 Aug 2023 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 29 Aug 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
The officers performed the anointing in a peaceful manner
मंडी अटेली। नूंह के नल्हड़ शिव मंदिर से आरंभ होने वाली ब्रजमण्डल यात्रा में क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु भाग लेने की तैयारी में जुटे हुए थे, लेकिन सरकार व प्रशासन के निर्देश को देखते हुए उनकी कामना पूरी नहीं हो पाई। ऐसे में स्थानीय मंदिर में ही जलाभिषेक किया गया।
विज्ञापन

गत 31 जुलाई को ब्रजमंडल में बजरंग दल व विश्व हिन्दू परिषद से जुड़े कई लोग हिंसा में फंसे हुए थे, जिन्होंने उस हिंसा का मंजर अपनी आंखों से देखा जो आज भी ओझल नहीं हो रहा। हिंसा के कारण जलाभिषेक यात्रा अधूरी रह गई थी, जो 28 अगस्त को होनी थी। लेकिन राष्ट्र हित को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक आदेश अनुसार अपने गृह क्षेत्र में हिंदू संगठनों ने श्रावण मास के अंतिम सोमवार को अटेली के राधा कृष्ण मंदिर व अपने अपने गांवों में स्थित शिवालय पर जलाभिषेक किया तथा उस यात्रा में वीर गति को प्राप्त हुए यात्रियों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर मुकेश गर्ग जिला महामंत्री विश्व हिन्दू परिषद, गौरव शर्मा प्रखंड अध्यक्ष विश्व हिन्दू परिषद्, विक्रम शर्मा बजरंगदल संयोजक, अजीत सिंह विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ता, जयभगवान, पवन पंडित, शिव शंकर, पवन ताजपुर, कृष्ण, ममता देवी, कृष्णा देवी उपस्थित रहे। उक्त लोगों ने कहा कि हम धर्म में आस्था रखते है, न की हिंसा में। हिंसा से देश व समाज का नुकसान ही होता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए स्थानीय तौर पर शिव मंदिरों में शांतिपूर्वक जलाभिषेक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed