फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The number of patients with colds and coughs has increased at the civil hospital.

Mahendragarh-Narnaul News: नागरिक अस्पताल में बढ़े जुकाम व खांसी के मरीज

Fri, 02 Jan 2026 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
The number of patients with colds and coughs has increased at the civil hospital.
फोटो संख्या:51 नागरिक अस्पताल में ओपीडी में खड़े मरीज। संवाद
महेंद्रगढ़। लगातार गिरते तापमान और ठंडी हवाओं के चलते नागरिक अस्पताल मरीजों की संख्या में काफी बढ़ी है। नागरिक अस्पताल में रोजाना औसतन 100 मरीज जुकाम व खांसी के पहुंच रहे है। जहां सामान्य दिनों में ओपीडी का आंकड़ा 250 से 300 के बीच रहता था वहीं अब यह बढ़कर 400 के पार पहुंच गया है।
विज्ञापन

सुबह से ही अस्पताल परिसर में मरीजों की लंबी लाइनें देखने को मिल रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग इलाज के लिए नागरिक अस्पताल पहुंच रहे हैं। अस्पताल में आने वाले मरीजों में सबसे अधिक जुकाम, खांसी समस्याएं सामने आ रही हैं। बुजुर्गों में सांस की तकलीफ की शिकायतें भी बढ़ी हैं, जबकि छोटे बच्चों में सर्दी-जुकाम तेजी से फैल रहा है।
विज्ञापन

चिकित्सा अधिकारी मोहित ने बताया कि सर्दी के मौसम में सेहत का विशेष ध्यान रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों को गर्म कपड़े पहनने, सुबह-शाम ठंडी हवा से बचने और बच्चों व बुजुर्गों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा, गर्म पानी पीने, पौष्टिक आहार लेने और ताजा भोजन करने पर भी जोर दिया गया है। हाथों की नियमित सफाई रखें ताकि संक्रमण से बचाव हो सके। अस्पताल प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि हल्की सर्दी या जुकाम को नजरअंदाज न करें और जरूरत पड़ने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें।

महेंद्रगढ़ में ठंड के बढ़ते प्रकोप ने स्वास्थ्य सेवाओं पर दबाव बढ़ा दिया है। ऐसे में सावधानी और जागरूकता ही इस मौसम में स्वस्थ रहने का सबसे बेहतर उपाय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed