फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The next strategy of the movement regarding the district headquarters will be decided in the Mahapanchayat

जिला मुख्यालय को लेकर आंदोलन की अगली रणनीति महापंचायत में तय होगी

Fri, 11 Dec 2020 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
The next strategy of the movement regarding the district headquarters will be decided in the Mahapanchayat
जिला मुख्यालय के लिए बार एसोसिएशन महेंद्रगढ़ का धरना वीरवार को 18वें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर 14 दिसंबर के बंद को लेकर रणनीति तय की गई। जिसमें फैसला लिया गया कि 14 दिसंबर को महापंचायत में आंदोलन की अगली रूपरेखा पर भी फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट अजीत यादव ने कहा कि हमारा आंदोलन सकारात्मक दिशा में जा रहा है। कनीना में जनसंपर्क अभियान चलाया गया था। जहां से लोगों ने जोश तथा उत्साह के साथ 14 दिसंबर को महेंद्रगढ़ में होने वाली महापंचायत में शामिल होने का एलान किया है। कनीना बार एसोसिएशन अपना काम छोड़ कर महापंचायत में शामिल होगी। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता अपने दायित्व को लेकर गंभीर है। क्षेत्र के हक लिए हर कुर्बानी देने को तैयार हैं। समाजसेवी कुलवंत डालनवास ने धरने को संबोधित करते हुए कहा लोगों का महेंद्रगढ़ से ऐतिहासिक और भावनात्मक लगाव है। महेंद्रगढ़ किसी की बपौती नहीं है । जिला मुख्यालय कोई खैरात मे नहीं मांग रहे।जिला मुख्यालय का हक लेकर रहेंगे। महापंचायत में पहुंचने का भी भरोसा दिया। धरने पर पहुंचकर गांव डुलाना की सरपंच प्रवीण यादव, मालड़ा सराय के सरपंच लालचंद ने समर्थन दिया। पंचायत का प्रस्ताव भी सौंपकर जिला मुख्यालय की मांग का समर्थन किया। जिला मुख्यालय की मांग को 100 से अधिक ग्राम पंचायत प्रस्ताव पास करके अपना समर्थन दे चुकी हैं।
विज्ञापन

जिला मुुख्यालय के लिए चौथा आंदोलन
जिला मुुख्यालय के लिए यह चौथा आंदोलन है। सबसे पहले लघु सचिवालय के सामने धरना दिया गया। इसके बाद राव तुलाराम चौक पर धरना दिया गया। अगस्त 2019 में बार एसोसिएशन ने जिला मुख्यालय सहित तीन मांगों को लेकर आंदोलन चलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed