फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The municipality will receive the gift of a new building in the new year; the construction process has begun.

Mahendragarh-Narnaul News: नए साल में नपा को मिलेगी नए भवन की सौगात, निर्माण प्रक्रिया शुरू

Mon, 29 Dec 2025 12:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
The municipality will receive the gift of a new building in the new year; the construction process has begun.
फोटो संख्या:66- ऑटो मार्केट के पीछे नगर पालिका के नए भवन केनींव को लेकर खुदाई करती बुलडोजर--स
महेंद्रगढ़। शहर की नगर पालिका को नए साल में नए भवन की सौगात मिलेगी जो 5 करोड़ की लागत से तैयार किया जाएगा। नए भवन का निर्माण शुरू हो चुका है और 2026 के अंत तक कार्य पूरा होने की उम्मीद है। इस तीन मंजिला भवन का कार्य अनुसार तीन भागों में विभाजन होगा।
विज्ञापन


शहर के ऑटो मार्केट के पीछे खाली पड़ी 3 एकड़ भूमि पर 5 करोड़ रुपये की लागत से भवन का निर्माण कराया जाएगा। वर्तमान में नगर पालिका कार्यालय का शंकर मार्केट में 1993 में बनाए गए पांच कमरों में संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

अब शहर का विकास कराने के लिए नगर पालिका को अधिक सुविधाओं व उपकरणों की आवश्यकता होगी। इन सभी उपस्थिति के लिए जगह का अभाव है। बिना उचित जगह के नई सुविधाएं व उपकरण इंस्टॉल नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गत वर्ष नगर पालिका की बैठक में पार्षदों की ओर से नए भवन का मुद्दा उठाया गया ताकि बैठक व अन्य कार्य उचित प्रकार हो सकें। इसके बाद मार्च 2024 में नगर पालिका की ओर से टेंडर प्रक्रिया पूरी की गई।
अब दिसंबर 2025 में एजेंसी को कार्य आदेश जारी किए गए और एजेंसी ने अब कार्य शुरू कर दिया है। एजेंसी की ओर से जमीन पर भवन निर्माण के लिए निशानदेही की गई और शनिवार को नींव रखी गई। अब वर्ष 2026 के अंत तक कार्य पूरा होने की उम्मीद है।

पुराने भवन में पार्किंग बनाने की योजना
नगर पालिका का नया भवन बनने के बाद पुराने भवन में वाहना चालकों के लिए पार्किंग बनाए जाने की योजना है। अगर पार्किंग के लिए दूसरी जगह चयनित होगी तो इस कार्यालय को शॉपिंग कांप्लेक्स में तब्दील किया जाएगा।

नए भवन में कार्यालयों की व्यवस्था
नगर पालिका के नए भवन को तीन मंजिला बनाया जाएगा। इसके भूतल पर प्रशासनिक शाखाओं के कार्यालय, चेयरमैन, सचिव के अलग-अलग कार्यालय होंगे। साथ ही इसमें एक कांफ्रेंस हॉल भी बनाया जाएगा। इसके अलावा एमई, जेई, पटवारी, बीआई, अकाउंट शाखा कार्यालय होंगे। प्रथम तल पर नागरिक सुविधाओं से संबंधित कार्यालय बनाए जाएंगे। इसके बाद द्वितीय तल पर महिला और पुरुषों का अलग-अलग रैन बसेरा बनाया जाएगा। सभी मंजिलों पर पानी और शौचालय की व्यवस्था रहेगी। भवन में सीढी के साथ लिफ्ट सुविधा दी जाएगी। साथ ही शॉपिंग कांप्लेक्स, सार्वजनिक पार्किंग, वाईफाई की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

---------------
वर्जन:
ऑटो मार्केट के पीछे करीब 3 एकड़ भूमि पर 5 करोड़ रुपये की लागत से नगर पालिका का नया भवन बनाया जाना है। इसके लिए एजेंसी ने कार्य शुरू कर दिया है और वर्ष 2026 में कार्य पूरा होने की उम्मीद है। -रमेश सैनी, चेयरमैन, नगर पालिका महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed