फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The municipality purchased 30 hand carts for garbage collection.

Mahendragarh-Narnaul News: नपा ने कचरा उठान के लिए खरीदी 30 हाथ रेहड़ियां

Wed, 04 Mar 2026 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
The municipality purchased 30 hand carts for garbage collection.
फोटो संख्या:52 शहर ​स्थित नगर पालिका कार्यालय में रखी हाथ रेहड़ियां। संवाद - फोटो : Samvad
महेंद्रगढ़। शहर में कचरा उठान व्यवस्था को सुधारने के लिए नगर पालिका ने 30 हाथ रेहड़ियां खरीदी हैं। लंबे समय से शहर की तंग और संकरी गलियों में कचरा संग्रहण नहीं होने से लोगों को परेशानी हो रही थी। दूसरी ओर से नगर पालिका में अब भी सफाई के मूल संसाधनों का अभाव बना हुआ है।
विज्ञापन


शहर के कई वार्डों में नागरिकों ने शिकायत की थी कि उनके घरों के आसपास कचरे का उठान नहीं हुआ। इससे शहर में कचरा संग्रहण के लिए केवल दो ट्रैक्टर-ट्रॉली ही चलाई जाती हैं। इनसे केवल मुख्य सड़क पर लगे कचरे के ढेरों का उठान होता है।
विज्ञापन

वहीं छोटी गलियों में कर्मचारी कचरा नहीं ला पाते थे और इसे चलते वहां पर कचरा जलाया जाता या फिर लंबे समय के बाद ही उठान किया जाता। कचरे के ढेर लगने से मच्छरों और दुर्गंध की समस्या बढ़ रही थी। अब हाथ रेहड़ियों के माध्यम से कर्मचारी गली-गली पहुंचकर कचरा एकत्र कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका के पास सफाई के मूल संसाधनों का अभाव बना है। शहर में अभी भी रिक्शा और ऑटो टीपर की कमी बनी हुई है। साथ ही शहर की सफाई के लिए न तो स्वीपिंग मशीन है और न ही पर्याप्त कर्मचारी हैं। इनके चलते भी सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। अगर ये संसाधन नपा के पास हो तो सफाई में काफी सुधार हो सकता है।

------------
- वर्जन:
हाल ही में 30 हाथ रेहड़ी पहुंची हैं और इनका वितरण भी किया गया है। इससे कर्मचारियों व नागरिकों को भी फायदा मिलेगा। अब जल्द ही ऑटो टीपर, रिक्शा व स्वीपिंग मशीन की मांग भेजी गई है। यह भी जून तक आने की उम्मीद है। साथ ही नए वित्त वर्ष में कर्मचारियों की नियुक्ति भी होनी है।-रमेश सैनी, प्रधान, नगर पालिका, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed