फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The MLA inaugurated development works worth crore across five villages

Mahendragarh-Narnaul News: विधायक ने पांच गांवों में 5.10 करोड़ के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

Tue, 06 Oct 2026 02:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
The MLA inaugurated development works worth crore across five villages
फोटो नंबर-09विधानसभा क्षेत्र के गांवों में विकास कार्यों को उद्घाटन करते विधायक ओमप्रकाश या - फोटो : Social Media
नारनौल। विधायक एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश यादव ने सोमवार को विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया। ग्रामीणों ने फूल-मालाएं पहनाकर और पगड़ी बांधकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

विधायक ने गांव लहरोदा में 1 करोड़ 70 लाख रुपये, धरसू में 86 लाख 81 हजार रुपये और निवाज नगर में 67 लाख 54 हजार रुपये की लागत के कार्यों की शुरुआत की। इसके अलावा बास किरारोद और उमरावास में 1 करोड़ 85 लाख 71 हजार रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास किया गया। इस तरह इन गांवों को कुल करीब 5.10 करोड़ रुपये के कार्यों की सौगात मिली।
विज्ञापन

इस मौके पर ओमप्रकाश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा को विकसित प्रदेश बनाने की दिशा में काम हो रहा है। गांवों में बच्चों के लिए ई-लाइब्रेरी, शादी-समारोहों के लिए विवाह स्थल और युवाओं के लिए रनिंग ट्रैक जैसी सुविधाएं विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में भाजपा सरकार बनने के बाद नहरों और नदी-नालों में पानी पहुंचाने के प्रयास किए गए। इससे क्षेत्र का जलस्तर ऊपर आया और किसानों को फायदा मिला। आज ज्यादातर खेतों में फसलें लहलहा रही हैं।

विधायक ने यह भी कहा कि प्रदेश में बिना भेदभाव के विकास कार्य कराए जा रहे हैं और नारनौल विधानसभा क्षेत्र में भी विकास की रफ्तार लगातार बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed