फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The minister could not get rid of the possession of the stepwell for two and a half years, the complainant appeared for the tenth time

ढाई वर्षों से बावड़ी का कब्जा नहीं छुड़वा पाए मंत्री, शिकायतकर्ता दसवीं बार हुआ पेश

Fri, 08 Apr 2022 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
The minister could not get rid of the possession of the stepwell for two and a half years, the complainant appeared for the tenth time
-पंचायत भवन में ग्रीवेंस की बैठक लेते कृषी मंत्री लेपी दलाल । संवाद - फोटो : Narnol
मोहल्ला सलामपुरा में स्थित पार्क के सामने ने शेरशाह सूरी द्वारा निर्मित बड़का कुआं (बावड़ी) पर किए कब्जे को जन परिवेदना समिति के चेयरमैन एवं कृषि मंत्री जेपी दलाल छुड़ा नहीं पाए। इसी मामले को लेकर शिकायतकर्ता रामनिवास यादव निवास मोहल्ला बड़का कुआं दसवीं बार पेश हुए। इस मौके पर मंत्री जेपी दलाल ने वक्फ बोर्ड के प्रशासक जाकिर हुसैन से फोन पर बातचीत कर एक सप्ताह के अंदर मौके पर आकर जांच करने के आदेश दिए तथा वक्फ बोर्ड ईओ एवं कब्जाधारी के खिलाफ कार्रवाई कर मामला दर्ज करवाने के आदेश जारी किए।
विज्ञापन

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जयप्रकाश दलाल ने पंचायत भवन में जिला लोक संपर्क एवं जन परियोजना समिति की मासिक बैठक ली। बैठक में पहले से ही निर्धारित 15 मामले सुनवाई के लिए रखे गए जिनमें से अधिकतर का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इनमें चार परिवाद पिछली बैठक से लंबित थे।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता रामनिवास यादव ने बताया कि बताया कि 3 मई 2019 को ग्रीवेंस में शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके लिए वह 9 बार पहले पेश हो चुका था। वीरवार को दसवीं बार जन परिवेदना समिति के चेयरमैन जेपी दलाल के समक्ष पेश हुए। इस मौके पर मंत्री दलाल ने एसडीएम नारनौल से जवाब मांगा। इस पर एसडीएम मनोज कुमार ने बताया कि 28 मार्च को वक्फ बोर्ड ईओ मोहम्मद जफर को बावड़ी की प्रॉपर्टी का सारा रिकॉर्ड लेकर आने का नोटिस दिया था परंतु उस दिन इनका कोई कर्मचारी रिकॉर्ड लेकर नहीं आया। लीज के साथ बावड़ी की मलकीयत कैसे हुई यह रिकॉर्ड भी मांगा गया था। इस दौरान कृषि मंत्री ने ईओ को लताड़ लगाई। इस पर वक्फ बोर्ड ईओ मोहम्मद जफर ने कहा कि लीज को रद्द कर दिया है और यह मामला जुलाई में कोर्ट में चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद कृषि मंत्री जेपी दलाल ने वक्फ बोर्ड हरियाणा के प्रशासक जाकिर हुसैन से फोन पर बात की। उन्होंने जाकिर हुसैन को बताया कि यहां ऐतिहासिक बावड़ी पर ईओ ने कब्जा करवा दिया। लीज को भी खत्म करते जा रहे हैं। जेपी दलाल ने प्रशासक को आदेश देते हुए कहा कि वो एक सप्ताह के अंदर आकर मौका मुआयना करें तथा ईओ, कब्जाधारियों या इस मामले में जो भी दोषी हो उनके खिलाफ मामला दर्ज करवाएं। मंत्री ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई नहीं की तो डीसी और एसपी इनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
छल नाले का मुद्दा भी उठा
ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य दयानंद सोनी ने नारनौल में छल नाले पर अतिक्रमण का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि 35 करोड़ रुपये से छल नाला बनवाया जा रहा है ताकि बाड़ का पानी निकल सके। इसके अलावा ठेकेदार भी सही तरीके से काम नहीं कर रहा। शहर की सभी मौजिजानों ने इसको लेकर शिकायत की हुई है। इस पर मंत्री नप की ईओ को कार्रवाई के आदेश दिए तथा अगली बैठक में वो मौका भी देखने की बात कही।
20 हजार से हो रहे थे टेंडर रिन्यू
संजय निवासी ताजीपुर ने मंत्री जेपी दलाल के समक्ष कहा कि उसने दस लाख रुपये इधर उधर से उठाकर ओवर लोडिंग वाहन की पार्किंग का ठेका लिया हुआ है लेकिन ऐसी पार्किंग निजामपुर रोड पर दूसरे व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से चलाई जा रही है जिससे उसको नुकसान हो रहा। इस पर मंत्री ने सचिव से पूछा तो उसने बताया कि वह पार्किंग पहले से चल रही है। उसका टर्न पूरा हो गया है लेकिन हर महीने वह 20 हजार रुपये देकर रिन्यू करवा रहा है। मंत्री ने उसको तुरंत रद्द करने के आदेश दिए हैं।
निवर्तमान पार्षद की शिकायत पर नपा ने रेलवे रोड से हटवाए खोखे
महेंद्रगढ़ में रेलवे रोड पर अवैध खोखे हटाने की शिकायत निवर्तमान पार्षद कृष्णा जांगड़ा ने दी। प्रशासन ने उसको 31 मार्च को रेलवे रोड पर जेसीबी आदि लगाकर हटवा दिए। यह मामला बाजार में एक सप्ताह से काफी गर्माया हुआ है। उसी मामले में कृष्णा देवी की शिकायत पर अधिकारियों ने बताया कि नगर पालिका महेंद्रगढ़ ने इस शिकायत पर संज्ञान लेते हुए ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगवा कर 31 मार्च को रेलवे रोड से अवैध खोखो को हटवा दिया है।
इन पर भी की कार्रवाई
गांव डेरोली अहीर में हरिजन बस्ती में पेयजल की समस्या पर का समाधान करने का मंत्री ने निर्देश दिए। गांव आकोदा के राम अवतार की शिकायत पर अधिकारियों ने बताया कि निगम के नियम अनुसार सभी भाइयों की सहमति होने पर ट्यूबवेल को दूसरे स्थान पर स्थानांतरित किया जा सकता है। अब प्रार्थी के भाइयों की रजामंदी हो गई है ऐसे में ट्यूबवेल को स्थानांतरित कर दिया जाएगा। जिला के गांव चेलावास में खेल स्टेडियम के बोरवेल के कनेक्शन सहित स्टेडियम से संबंधित अन्य सुविधाओं के संबंध में कृषि मंत्री ने निर्देश दिया कि इस कार्य को इसी महीने के अंत तक पूरा करवाया जाए। सरकार चाहती है कि युवाओं को बेहतरीन खेल सुविधाएं मिले। ऐसे में अधिकारी इस कार्य को तय समय में ही पूरा करें।

ये रहे मौजूद
इस बैठक में अटेली के विधायक सीताराम यादव, बीजेपी के जिला प्रधान राकेश शर्मा, जेजेपी के जिला प्रधान तेज प्रकाश एडवोकेट व मनीष मित्तल और पवन खैरवाल सहित जन परिवेदना समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed