फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The minimum temperature rose by three degrees in four days to reach 4.3

चार दिन में न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी के साथ पहुंचा 4.3

Tue, 22 Dec 2020 01:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
The minimum temperature rose by three degrees in four days to reach 4.3
जिले में शीतलहर का कहर जारी। रात में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। जबकि दिन में धूप खिलने से लोगों को राहत मिली। नारनौल में 18 दिसंबर की रात सबसे सर्द थी और न्यूनतम पारा 1.5 डिग्री चला गया था। अब न्यूनतम पारा में सुधार हो रहा है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री व अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

सर्दी होने के कारण दिन में लोग धूप सेकते नजर आए, वहीं दिन छिपते ही घरों में दुबक गए। दिन का तापमान बढ़ने से लोगों को राहत मिली है। आसमान साफ रहने से जल्द ही धूप निकलने से लोगों को राहत मिल जाती है। मौसम विभाग के अनुसार मौसम में एक दो दिन में परिवर्तनशील होने की संभावना है। मौसम में बदलाव के चलते तापमान घट-बढ़ रहा है। चार दिन में न्यूनतम तापमान में करीब तीन डिग्री से. का सुधार हुआ हैै। हालांकि आने वाले दिनों में कोहर गिरने की भी आशंका है। दूसरी ओर सर्दी के कारण अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इससे सबसे अधिक प्रभावित बच्चे और बुजुर्ग हैं। सर्दी से गर्म कपड़ों की बाजार में तेजी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed