फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The minimum temperature of Mahendragarh was the lowest in the state at 3.1 degrees Celsius, Narnaul recorded 4.5 degrees.

Mahendragarh-Narnaul News: प्रदेश में महेंद्रगढ़ का न्यूनतम तापमान सबसे कम 3.1 डिग्री सेल्सियस रहा, नारनौल का 4.5 डिग्री दर्ज किया गया

Wed, 21 Dec 2022 04:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
The minimum temperature of Mahendragarh was the lowest in the state at 3.1 degrees Celsius, Narnaul recorded 4.5 degrees.
नारनौल। जिले में लगातार ठंड अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिये है। हालांकि धूंध व कोहरा न होने से लोगों को जरूर राहत मिल रही है लेकिन रात के तापमान में गिरावट जारी है। धूंध व कोहरा न होने से दिनभर धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिल रही है। सोमवार दोपहर बाद आसमान में हलके बादल छाये रहने से अधिकतम तापमान में सोमवार के मुकाबले थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को नारनौल का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री व अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि महेंद्रगढ़ का सबसे कम 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने 24 दिसंबर तक औरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि उत्तरी बर्फीली हवाओं और दक्षिणी पंजाब और उत्तरी राजस्थान पर बने कमजोर चक्रवातीय सरकुलेशन और ऊपरी वायुमंडल में पश्चिमी जेट धाराओं के प्रभाव से वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ गई है। दो विपरीत पवनों के मिलन से उत्तर भारत के मैदानी इलाकों पर कही हल्की कही सघन बादलवाही देखने को मिली। महेंद्रगढ़ में केवल सुबह के दौरान हल्की धुंध की गतिविधियों को दर्ज किया गया। मंगलवार को संपूर्ण मैदानी राज्यों में जिला महेंद्रगढ़ सबसे ठंडा रहा है और प्रथम स्थान पर काबिज हो गया है। महेंद्रगढ़ का न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस व नारनौल का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जिला महेंद्रगढ़ में लगातार शीत लहर की स्थिति बनी हुई है परंतु दिन भर तेज चमकदार धूप खिली रहने से आमजन को आफ़त भरी ठंड से राहत मिल रही है। महेंद्रगढ़ में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। नारनौल का अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री और महेंद्रगढ़ का अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जिले में सुबह और शाम ठंड अपने तीखे तेवरों से आगाज किये हुए है। मौसम विभाग के अनुसार 25 दिसंबर और उसके बाद 28 दिसंबर को लगातार दो ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में भारी मात्रा में हिमपात होने और उत्तरी मैदानी राज्यों में बारिश की संभावना बन रही है। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में केवल उत्तरी हिस्सों में हल्की बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा। परंतु जैसे ही मौसम प्रणाली आगे निकल जाएगी वैसे ही संपूर्ण मैदानी राज्यों में ठंड अपने प्रचंड रूप धारण करने की संभावना बन रही। नये साल का स्वागत हाड़ कंपा देने वाली ठंड और शीत लहर देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed