फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The markets were bustling with sales, and traders were delighted.

Mahendragarh-Narnaul News: बाजारों में रही खूब रौनक, बिक्री से व्यापारी गदगद

Sun, 19 Oct 2025 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 19 Oct 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
The markets were bustling with sales, and traders were delighted.
फोटो नंबर-15दीपावली पर घर को सजाने के लिए सजावट का सामान खरीदती महिलाएं। संवाद
नारनौल। दीपावली को लेकर रविवार को बाजार सजा रहा। लोगों ने जमकर खरीदारी की। सुबह से ही शहर के बाजारों में भारी भीड़ उमड़ी। दिनभर रौनक रही।
विज्ञापन

लोगों ने पूजन व घरों की सजावट के सामानों की खरीदारी की। शहर के महावीर चौक, पुल बाजार, आजाद चौक, मानक चौक मिठाई बाजार व सब्जी मंडी क्षेत्र में लोगों की भारी आवाजाही रही। बाजारों में पूजन सामग्री, साज-सज्जा के सामान, रंग-बिरंगी लड़ियां, मिट्टी के दीपक, लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाएं, खील-पताशे, मिठाइयां और फल की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही।
इस अवसर पर छोटे-बड़े दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठानों को आकर्षक रोशनी और रंगीन झालरों से सजाया था। इससे पूरा बाजार जगमगा उठा। रविवार को लोगों ने दीयो, मिठाइयों, पूजा सामग्री और सजावटी वस्तुओं की खरीदारी की। शहर में अस्थायी दुकानों और फेरीवालों का भी अच्छा कारोबार हुआ।
विज्ञापन

महिलाएं गृह सज्जा की वस्तुओं की खरीद में व्यस्त रहीं। वहीं बच्चों ने आतिशबाजी और रंग-बिरंगी झालरों की खरीदारी की। मिठाई की दुकानों पर भी विशेष भीड़ रही। गुलाब जामुन, लड्डू, काजू कतली, पेड़ा व बर्फी सहित ड्राईफ्रूट की मांग सबसे अधिक रही। दुकानदारों के अनुसार गत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष दीपावली पर अधिक बिक्री हुई। इससे व्यापारियों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed