{"_id":"69628c7fe1b9ffa80b0de0d7","slug":"the-jangid-community-has-demanded-a-rajya-sabha-seat-in-haryana-narnol-news-c-196-1-nnl1004-134692-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: जांगिड़ समाज ने हरियाणा में राज्यसभा की एक सीट देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: जांगिड़ समाज ने हरियाणा में राज्यसभा की एक सीट देने की मांग
विज्ञापन
फोटो नंबर- 30 चौधरी धर्मवीर को सर्वश्रेष्ठ सांसद घोषित करने पर लड्डू बांटकर खुशी मनाते लोग। स्र
नारनौल। जांगिड़ समाज की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने शनिवार सांयकाल काठ मंडी नारनौल में आयोजित कार्यक्रम में पीएम और सीएम से हरियाणा में राज्यसभा की एक सीट जांगड़ा समाज को देनी की मांग की। साथ ही फेम इंडिया-एशिया पोस्ट द्वारा किए ताजा सर्वे में धर्मवीर सिंह को देश के कुल 794 सांसदों में से सर्वश्रेष्ठ मजबूत सांसद चुना गया है।
इस उपलब्धि पर जांगिड़ समाज की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के संयुक्त तत्वाधान में काठमंडी नारनौल में लड्डू बांटकर सांसद के उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। जिला अध्यक्ष अशोक की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ।
समाजसेवी उप प्रधान कृष्ण अवतार जांगिड़ ने कहा सांसद ने संपूर्ण लोकसभा क्षेत्र में अनेकों योजनाओं के माध्यम से विकास कार्य करवाएं हैं। श्री विश्वकर्मा मंदिर कमेटी के प्रधान देवेंद्र जांगड़ा ने कहा हमारा नेतृत्व एक ऐसे सांसद के हाथ में है जो देशभर के सांसदों में अपनी विशिष्ट पहचान रखते हैं। अरुण जांगड़ा ओबीसी मोर्चा भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा वह अत्यंत संघर्षशील संघर्षशील सांसद है।
विज्ञापन
काठमंडी के समाजसेवी राजेश जांगड़ा ने कहा उनका साधारण और सरल व्यक्तित्व उनकी पहचान है। सीताराम जांगड़ा महामंत्री ने कहा उनके नेतृत्व में क्षेत्र की जनता के हित सुरक्षित हैं।
कार्यक्रम के संयोजक सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. आरके जांगड़ा ने पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नायब सिंह सैनी से राज्यसभा की अप्रैल में खाली होने वाली सीट के लिए जांगिड़ समाज के प्रत्याशी को भेजने की मांग की।
इस अवसर पर सीताराम जांगिड़ महामंत्री, प्रताप जांगड़ा, देवेंद्र जांगड़ा प्रधान विश्वकर्मा मंदिर कमेटी, अरुण जांगड़ा ओबीसी मोर्चा जिला प्रधान, दुलीचंद जांगड़ा ब्लॉक प्रधान, कृष्ण अवतार जांगड़ा, फूलचंद जांगड़ा कोषाध्यक्ष, सियाराम जांगड़ा, राजेश जांगिड़, रोहतास नंबरदार, कृष्ण जांगिड़ सहित अनेक लोग विशेष रूप से उपस्थित थे।