{"_id":"6766fdc613e077699d0db6b6","slug":"the-incidents-of-theft-started-increasing-in-winter-demand-for-increased-patrolling-narnol-news-c-196-1-nnl1005-119438-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: ठंड में चोरी की बढ़ने लगी वारदात, गश्त बढ़ाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: ठंड में चोरी की बढ़ने लगी वारदात, गश्त बढ़ाने की मांग
Sat, 21 Dec 2024 11:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 21 Dec 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-08शहर में रात के समय गश्त करती पुलिस। संवाद
नारनौल। क्षेत्र में इन दिनों जबरदस्त ठंड पड़ रही है। ठंड के कारण रात 9 बजे के बाद शहर और गांवों की सड़कें सुनसान हो जाती हैं। इसका फायदा उठाकर चोर चाेरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। वहीं पुलिस द्वारा रात के समय विभिन्न स्थानों पर गश्त भी दी जा रही है।
शहर में चोर रात के समय कम भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। विशेष तौर पर चोर दुकानों को निशाना बना रहे हैं। हाल के दिनों में सीआईए रोड पर टेंट की दुकान में, निजामपुर रोड पर गैराज की दुकान और चाय की रेहड़ी पर चोरी सहित क्षेत्र में चोरी की कई घटनाएं हुई हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस द्वारा सख्त कदम उठाए जाने चाहिए।
सर्दियों के दिनों में चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी देखने को मिलती है। क्योंकि सर्दियों के दिनों में रात के समय गर्मियों की तुलना में कम चहल पहल रहती है। शहरी क्षेत्र के अलावा गांवों में भी चोरी का खतरा बना रहता है। गांवों में सबसे ज्यादा भैंस चोरी होने का खतरा बना रहता है। गत वर्षों में भी सर्दियों के दिनों में भैंस चोरी होने की कई घटनाएं सामने आई थीं। इसके बाद कई गांवों में चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए ग्रामीणों द्वारा पहरा भी दिया जाता है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
जैसे ही ठंड ने असर दिखाना शुरू किया है, वैसे ही चोरी की घटनाओं में भी बढ़ोतरी होने लगी है। पुलिस विभिन्न स्थानों पर शाम को वाहनों के चालान तो काटे जाते हैं, लेकिन रात में योजनाबद्ध तरीके से गश्त नहीं की जाती। इस कारण चोर बेखौफ हो गए हैं। पुलिस प्रशासन से अपील है कि रात में मुख्य बाजार, मुख्य रोड और रिहायशी क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए।-विशाल सैनी, पार्षद, वार्ड नंबर 16
-- -- -- -- -
निजामपुर रोड पर चाय की रेहड़ी लगाता हूं। रात में रेहड़ी परिचित की गैराज में खड़ी करता हूं। गैराज से 17 दिसंबर की रात को चोर करीब 50 हजार रुपये का सामान चुरा ले गए थे। शिकायत पुलिस थाने में भी दर्ज करवाई गई थी। वहीं 19 दिसंबर की रात को चोर फिर से गैराज में खड़ी रेहड़ी से सिलिंडर, चूल्हा और अन्य सामान चुरा कर ले गए।-दिनेश सैनी, दुकानदार, निजामपुर रोड
वर्जन :
प्रयास है कि क्षेत्र को अपराधमुक्त कर शांति बनाएं। चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस रात में लगातार गश्त कर रही है। आमजन से अपील है कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति के नजर आने पर पुलिस को सूचित करें।-सुरेश कुमार, डीएसपी