फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The heaviest ego whose weight cannot even be borne by the earth

Mahendragarh-Narnaul News: सबसे भारी अहंकार जिसका भार पृथ्वी भी नहीं झेलती

Sun, 21 Apr 2024 03:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
The heaviest ego whose weight cannot even be borne by the earth
नारनौल। जीवन क्या है, इसे कैसे जीना है और जीवन में अवसादों से कैसे मुक्त हो इन सब बातों को समझने के लिए जरूरी है भागवत गीता। यह बात शुक्रवार रात शहर के रेवाड़ी रोड स्थित एक निजी मेरिज पैलेस में श्री कृष्ण जीओ गीता परिवार की ओर से आयोजित एक दिवसीय सत्संग कार्यक्रम में महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने अपने प्रवचनों के माध्यम से कही। सर्वप्रथम आचार्य क्रांति निर्मल व पंडित देवकीनंदन ने समाजसेवी व धार्मिक संस्थाओं के लोगों से गीताजी का पूजन करवा दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम शुभारंभ करवाया। इसके बाद गीता के ज्ञान रूपी सागर में डुबकी लगवाते हुए गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने चैत्र नवरात्र व चैत्र मास शुक्ल पक्ष एकादशी के बारे में विस्तार से महत्व बताया। कहा कि इस बार रामनवमी हम सभी के लिए विशेष रही क्योंकि अनेक वर्षों की तपस्या के बाद अब अवध में भगवान राम विराजे हैं। स्वामीजी ने लोगों को गीत के सात सूत्र बताए और गीता को जीवन सबसे उपयोगी बताया। कहा कि भगवान ने अर्जुन के माध्यम से आमजन को गीता में संदेश दिया है। स्वामी जी ने कहा कि इस संसार में अहंकार ही सबसे भारी वस्तु है, जिसका भार पृथ्वी भी नहीं झेल सकती। रावण व कंस को अहंकार हुआ तो इसका भार तारने के लिए भगवान को अवतार लेना पड़ा। जीवन को हमेशा यह सोचकर जीना सीखो कि मैं करने वाला कोई नहीं जो हो रहा है वह सब उसकी मर्जी से हो रहा है। जीवन में सुख-दुख सबका सामना करो, लेकिन गीता को मत छोड़ो अगर आपने ऐसा कर लिया तो आपका जीवन ही बदल जाएगा। स्वामी जी ने कहा कि प्यार और सम्मान पाना चाहते हो तो इसे बांटना सीख लो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed